16 मई के दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशि के जातकों को मिलेगी अपार सफलता !!

chandra

16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इस प्रकार 30 अप्रैल को नहीं बल्कि 16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत पर असर दिखाएगा। 16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा। इस ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा। यह ग्रहण सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगेगा। इस ग्रहण के बाद दान आदि भी किया जाना शुभ रहेगा।

इन राशियों को मिलेगी सफलता
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल का पहला सूर्यग्रहण मेष राशि में ही लगने जा रहा है। 15 दिन के अंतराल में लगने वाले यह दोनों ग्रहण मेष राशि पर शुभ प्रभाव डालेंगे। दोनों ग्रहण के शुभ प्रभाव के कारण मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति शुभ रहेगी साथ ही इन्हें कार्यक्षेत्र में तरक्की भी मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मेष राशि वालों के कार्य की जमकर तारीफ की जाएगी। नौकरी के साथ साथ जो लोग व्यवसाय में रुचि रखते हैं उनके लिए भी सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण शुभ रहेंगे। यदि आप किसी नए कार्य को शुरू करने का विचार कर रही हैं तो यह समय उत्तम है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों पर भी सूर्य और चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में न सिर्फ आर्थिक तरक्की मिलेगी बल्कि पदोन्नति होने की भी संभावना है। इस दौरान सिंह राशि के जातक आय स्रोत बढ़ाने के साथ साथ निवेश पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे। इन ग्रहण के दौरान कार्यसंबंधी मामलों को लेकर सिंह राशि के जातक यात्रा भी कर सकते हैं। यह यात्रा आर्थिक रूप से लाभ दे सकती है।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को दोनों ही ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान धनु राशि के जातकों के पास नौकरी के नए अवसर आ सकते हैं। इस दौरान धन वृद्धि की भी संभावना है। धनु राशि के जातकों की इस ग्रहण के दौरान आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण के दौरान आपके जो भी काम रुके हुए हैं वो पूरे होंगे। आपको किसी बड़े कार्य में सफलता भी मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।

Subscribe to our Newsletter

To Recieve More Such Information Add The Email Address ( We Will Not Spam You)

Share this post with your friends

Leave a Reply

Related Posts

jaggannath puri

Jagannath Puri:- क्या सच में जगन्नाथ पूरी में धड़कता है श्री कृष्ण का दिल? जाने जगन्नाथ पुरी की खासयित और इससे जुडी इतिहासिक और पौराणिक कथा!!

Jagannath Puri:- क्या सच में जगन्नाथ पूरी में धड़कता है श्री कृष्ण का दिल? जाने जगन्नाथ पुरी की खासयित और इससे जुडी इतिहासिक और पौराणिक कथा!!