साप्ताहिक राशिफल: मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह आपका पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा और आलस्य का त्याग करके अपने प्रोजेक्ट को समय से पहले पूरा करने को लेकर खूब सक्रिय रहेंगे। आपके भीतर सकारात्मक सोच बनेगी और कार्यों को उत्साहपूर्वक करने की प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम का डंका बोलेगा। आपके भीतर लीडरशिप का गुण बढ़ेगा। सीनियर आपके कामकाज को देखते हुए आपके कद और पद को बढ़ा सकते हैं। नेतृत्व करने के अवसर मिलने का पूरा योग है।
कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह बीते हफ्ते की तुलना में अनुकूल फलप्रद है। व्यवसाय में मनचाही प्रगति होगी। मार्केट में आई तेजी का आप लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। कारोबार के सिलसिले में यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद होंगी। वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में बेरोजगार लोगों को मनचाहा रोजगार मिल सकता है। प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी। परिवार के किसी प्रिय सदस्य से जुड़ी चिंता दूर होगी। पिता की तरफ से भरपूर सुख, सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
साप्ताहिक राशिफल: वृष
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ज्यादा ही भागदौड़ वाला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको सोचे हुए कार्य को समय पर करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। सुखद पहलू यह है कि आपको ऐसा करते हुए अंतत: मनचाही सफलता और लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी महत्त्वपूर्ण कार्य में सफलता से हर्ष का अनुभव होगा। इस दौरान अचानक से भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा सुकून भरा और मनचाहे फल दिलाने वाला रहेगा। इस दौरान भाग्य का अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। अटके हुए कार्यों में प्रगति होगी। छात्र वर्ग का पढ़ाई-लिखाई में मन रमेगा। उन्हें उनके परिश्रम और प्रयास का पूर्ण फल प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका मन धार्मिक और सामाजिक कार्यों में खूब लगेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से सप्ताह की शुरुआत थोड़ी प्रतिकूल रह सकती है। इस दौरान लव पार्टनर से मेल-मुलाकात में दिक्कतें आ सकती हैं। इस दौरान परिवार के किसी सदस्य का रूखा व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। जीवनसाथी की सेहत भी आपकी चिंता कारण बनेगी।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा में दूध और जल अर्पित करके शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
साप्ताहिक राशिफल: मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस पूरे सप्ताह आपका भाग्य प्रबल रहेगा। घर और बाहर दोनों जगह आपको लोगों से भरपूर सुख और सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में किसी वजह से उपेक्षित चल रहे थे अचानक से उनको प्रत्येक कार्य में प्रमुखता दी जाने लगेगी। आप अपने उत्साह एवं पराक्रम से किसी महत्त्वपूर्ण कार्य को संपन्न कर पाने में सफल होंगे। सीनियर आपको मनचाही जिम्मेदारी या फिर मनचाहे स्थान पर तबादले के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान कर सकते हैं।
विद्यार्थियों एवं परीक्षार्थियों के लिए समय अनुकूल है। अध्ययन में एकाग्रता बढ़ेगी। व्यवसाय की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए शुभता और लाभ को लिए हुए है। इस सप्ताह आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल होती नजर आएंगी। साझेदारों एवं सप्लायरों से जुड़े मामले सुलझेंगे। सत्ता-सरकार से जुड़े मामले में निर्णय आपके पक्ष में आएगा। वित्तीय दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जाएगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणेश चालीसा का पाठ करें।
साप्ताहिक राशिफल: कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको सेहत और संबंध को लेकर कुछ एक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान कामकाज में आने वाली बाधाएं आपके उत्साह में कमी लाएंगी। आपके भीतर कार्यों को टालने की प्रवृत्ति पनप सकती है। आलस्य की अधिकता के चलते कई कार्य अधूरे रह सकते हैं।
सप्ताह के पूर्वार्ध का समय सेहत की दृष्टि से प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान आप मौसमी बीमारी से प्रभावित हो सकते हैं। इस दौरान लोगों से मिलने वाले सुख-सहयोग में कमी और खराब सेहत आपके क्रोध एवं झुंझलाहट का बड़ा कारण बनेंगे। हालांकि इस दौरान आपको इन चीजों पर नियंत्रण रखते हुए लोगों के साथ विनम्रता से बात-व्यवहार करना होगा, अन्यथा बनते काम भी बिगड़ सकते हैं और रिश्तों में दरार आ सकती है।
व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको थोड़ी सावधानी से काम करने की आवश्यकता रहेगी। अपने कागजी काम समय से पूरे करके रखें अन्यथा बेवजह की दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की साधना और शिव चालीसा का पाठ करें।
साप्ताहिक राशिफल: सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अहंकार और अपमान से बचने की आवश्यकता रहेगी। भूलकर भी किसी के साथ ऐसा व्यवहार न करें जो आपको स्वयं के लिए पसंद नहीं है। सप्ताह की शुरुआत किसी बात को लेकर आत्मीय लोगों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका बनी रहेगी। इस दौरान किसी भी समस्या को संवाद के जरिये सुलझाने का प्रयास करें। करियर हो या फिर कारोबार, इस सप्ताह अगर थोड़ा समझौता करने पर भविष्य में ज्यादा लाभ होने की संभावना बने तो ऐसा करने में बिल्कुल न चूकें। सप्ताह के मध्य आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
यात्रा थकान भरी और उम्मीद से कम लाभप्रद होने पर मन दुखी रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा कहा जाएगा। इस दौरान आपके कामकाज में धीमे-धीमे ही सही लेकिन सकारात्मक प्रगति देखने को मिलेगी। हालांकि इस दौरान भी व्यवसाय से जुड़े लोगों को धन के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। किसी भी व्यक्ति को धन उधार सोच-समझ कर दें अन्यथा न सिर्फ वह फंस सकता है, बल्कि आपके रिश्ते में भी खटास आ सकती है। प्रेम संबंध में गलतफहमियां पनप सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
साप्ताहिक राशिफल: कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फल प्रदान करने वाला कहा जाएगा। ऐसे में इस राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत से अपने धन, समय और ऊर्जा का सदुपयोग करने की आवश्यकता बनी रहेगी। यदि बात करें नौकरीपेशा लोगों की तो उनके लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। घरेलू एवं अन्य कार्यों में व्यस्तता के चलते कार्यक्षेत्र से जुड़े कामकाज प्रभावित हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने सहकर्मियों एवं अधीनस्थों का अपेक्षित सहयोग कम प्राप्त हो पाएगा।
सीनियर भी आपके कामकाज से कम संतुष्ट रहेंगे। ऐसे समय में आपको अपनी परफॉर्मेंस सुधारने और काम को समय पर पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने होंगे। साथ ही साथ अपने उच्चाधिकारियों से अच्छे संबंध बनाए रखने का प्रयास करना होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह जोखिमपूर्ण धन निवेश से बचना चाहिए। साथ ही साथ अपने पार्टनर, सप्लायरों और स्थायी ग्राहकों से अच्छी तरीके से बात-व्यवहार करते हुए उनके साथ अच्छे संबंध बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। प्रेम संबंध में अपने अहम को हावी न होने दें अन्यथा बनी बात भी बिगड़ सकती है। इस सप्ताह जीवनसाथी की सेहत और संतान को लेकर मन चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन गणेश जी को दूर्वा चढ़ाकर गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
साप्ताहिक राशिफल: तुला
तुला राशि के जातकों को यह सप्ताह जीवन में नये अवसरों के द्वार खोलने वाला साबित होगा। इस सप्ताह यदि आप अपनी सूझबूझ और सावधानी के साथ कोई कदम उठाते हैं वह न सिर्फ सफल बल्कि लाभप्रद भी साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में व्यवसाय से जुड़े लोग कोई बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं। हालांकि इस दौरान आपको ऐसी डील करने से पहले अपने शुभचिंतकों से जरूर सलाह लेना चाहिए। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है, परन्तु आय की नियमितता के चलते विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का विशेष ख्याल रखें। आर्थिक एवं शारीरिक नुकसान होने की आशंका बनी रहेगी। प्रेम सम्बन्ध एवं पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल कहा जाएगा। रिश्ते-नातों में आत्मीयता एवं मधुरता बनी रहेगी। परिजनों के साथ समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगी। घर में धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों की योजना बन सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के साथ तीर्थ यात्रा के योग बन सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।
साप्ताहिक राशिफल: वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सुख-सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। इस सप्ताह राजनीति एवं समाज से जुड़े लोगों को उच्च पद की प्राप्ति संभव है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। जूनियर और सीनियर आपके कामकाज प्रशंसा करेंगे। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह शुभता लिए है। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। वित्तीय दृष्टि से पूरा हफ्ता आपके लिए लाभप्रद कहा जाएगा।
सप्ताह के पूर्व भले ही खर्चों की अधिकता रहे लेकिन उत्तरार्ध में आर्थिक दृष्टि से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। स्थायी संपत्ति से जुड़े मामले में बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत और संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। यदि आपको सेहत संबंध कोई दिक्कत बनी हुई थी तो इस सप्ताह उसमें आराम मिल सकता है। ससुराल पक्ष से विशेष सुख-सहयोग की प्राप्ति संभव है। संतान पक्ष की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
साप्ताहिक राशिफल: धनु
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह सावधानी हटी दुर्घटना घटी कहावत हर समय ध्यान में रखना होगा। थोड़ी सी लापरवाही या जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपको भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। किसी सरकारी निर्णय आपकी परेशानी बढ़ सकती है, हालांकि सप्ताह के अंत तक आप उससे जुड़ी होने वाली समस्या का समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध का समय आपके लिए शुभ तो उत्तरार्ध का थोड़ा दिक्कतों को लिए रहने वाला है।
सप्ताह की शुरुआत में बाजार में आई तेजी का आप लाभ उठाने में कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान मनचाही बिक्री और लाभ होने से राहत का अनुभव होगा। साझेदारों और सप्लायरों का सहयोग मिलेगा, लेकिन उत्तरार्ध में मार्केट में अपनी साख को बनाए रखने के लिए कंपटीटर के साथ कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। निजी संबंध और सेहत की दृष्टि से भी सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।
साप्ताहिक राशिफल: मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह की शुरुआत लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा से होगी। यात्रा सुखद, लाभप्रद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली रहेगी। मकर राशि के जातकों के जीवन में करियर-कारोबार से जुड़ी जो समस्याएं बीते कुछ समय से चली आ रही थी, इस सप्ताह उनका समाधान निकल आएगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बीते सप्ताह की तुलना इस सप्ताह सीनियर और जूनियर अधिक सहयोग और समर्थन मिलेगा।
इस सप्ताह शत्रु एवं मुकदमे से संबंधित शुभ समाचार मिलेंगे। यदि आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में कोई मुकदमा चल रहा है तो उसमें फैसला आपके हक में आ सकता है। कुछ इसी तरह घर-परिवार से जुड़े मसले का हल भी किसी वरिष्ठ सदस्य की मध्यस्थता में निकल आएगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभता लिए हुए है। पूरे सप्ताह पारिवारिक सुख-शान्ति कायम रहेगी। घर में धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकते हैं। विवाह योग्य युवक-युवतियों के रिश्ते आने की संभावना बनेगी।सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के किसी प्रिय सदस्य की प्रगति या बड़ी उपलब्धि से हर्ष एवं गर्व का अनुभव होगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिव चालीसा का पाठ करें।
साप्ताहिक राशिफल: कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से आई कुछेक बड़ी समस्याएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगी। इस दौरान कुंभ राशि के जातकों को अपने करियर-कारोबार से जुड़े फैसले बहुत सावधानी के साथ लेने की आवश्यकता रहेगी। सेहत और संबंध की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। ऐसे में अपने खानपान और दिनचर्या सही रखें तथा लोगों के साथ विनम्रता से बात-व्यवहार करें।
इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाजुला कर चलना उचित रहेगा। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके काम में अड़चन डालने का काम करेंगे। ऐसे में खूब सावधानी के साथ काम करें। व्यवसाय की दृष्टि से भी इस सावधानी की अपेक्षा है। कारोबारी मामलों में आवेश या फिर जल्दबाजी में आकर जोखिम भरे निर्णय लेने से बचें। यदि पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं कहा जा सकता। सप्ताह के मध्य में लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर दूरियां बढ़ सकती हैं। घर की सुख-शांति भंग होने की आशंका भी बनी रहेगी।
साप्ताहिक राशिफल: मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कामकाज से जुड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने में मुश्किलें आ सकती हैं। मीन राशि के जातकों का इस सप्ताह अनचाही जगह पर तबादला मिल सकता है या फिर उनसे कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वापस ली जा सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं का खुलासा न करें तथा अपने काम को बेहतर तरीके से करते हुए समय पर पूरा करने का प्रयास करें।
इस सप्ताह नियमों एवं प्रक्रियाओं का उल्लंघन भूलकर भी न करें अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को जोखिमपूर्ण धन निवेश से बचना चाहिए। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको बाजार में मंदी से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान आपकी आय में बाधा भी उत्पन्न हो सकती है, हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध चीजें धीरे-धीरे से ही सही लेकिन अनुकूल होती नजर आएंगी। सेहत और संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। कठिन समय में आपके शुभचिंतक आपके साथ खड़े रहेंगे। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।




