साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 फरवरी 2026 तक
मेष
साप्ताहिक राशिफल 09 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले कहीं ज्यादा शुभ और लाभप्रद साबित होना चाहिए। इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों के समय पर मनचाहे तरीके से पूरा होने पर आपका मन प्रसत्र रहेगा और आपके उत्साह में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आप अपने कार्य को अत्यधिक आत्मविश्वास और उत्साह के साथ करेंगे। खास बात ये कि आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अति उत्तम रहने वाला है। इस दौरान कारोबार के सिलसिले में कई यात्रा शुभ और लाभप्रद साबित होंगी।
इस सप्ताह आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी और संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय में तेजी आने आपको संतोष होगा। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इससे आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। आपको नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगा और आपके कामकाज को कार्यक्षेत्र में मान्यता मिलेगी। प्रेम संबंध मधुर बने रहेंगे। जीवनसाथी से जुड़े मामलों में भी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।
उपायः प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
वृषभ
साप्ताहिक राशिफल 09 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए है, लेकिन आपको किसी भी कार्य को करते समय जल्दबाजी, कारोबार में जोखिम और नियमों का उल्लंघन करने से बचना होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको भले ही आर्थिक दृष्टि से थोड़ी दिक्कतें आएं और मनचाहा धन लाभ न हो, लेकिन उत्तरार्ध तक स्थितियां आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल हो जाएंगी और आप कारोबार में खास लाभ प्राप्त करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में युवा वर्ग का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। इस दौरान धार्मिक और मांगलिक कार्यों में शामिल होने के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से वर्षों बाद मेल-मुलाकात के योग बनेंगे।
सप्ताह के मध्य का समय बेरोजगार लोगों के लिए नए अवसर का द्वार खोल सकता है। इस दौरान किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपको रोजी-रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। इस सप्ताह विवाह योग्य युवक-युवतियों का रिश्ता तय हो सकता है। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी की तरफ से सुख-सहयोग प्राप्त होगा।
उपायः प्रतिदिन भगवान स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।
मिथुन
साप्ताहिक राशिफल 09 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को सावधानी हटी, दुर्घटना घटी का स्लोगन हमेशा याद रखना होगा क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आपके न सिर्फ बनते हुए काम को बिगाड़ सकती है, बल्कि आपके लिए शारीरिक एवं मानसिक कष्ट का कारण भी बन सकती है। मिथुन कती है। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह वाहन सावधानी के साथ चलाने की आवश्यकता है। साथ ही साथ मिथुन राशि वालों को लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय विनम्र रहने की आवश्यकता रहेगी। कार्यक्षेत्र हो या फिर घर-परिवार लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल न दें।
सप्ताह के उत्तरार्ध में मात-पिता से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बन सकती है। इस सप्ताह स्थायी संपत्ति को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका रहेगी। किसी भी विवाद को कोर्ट-कचहरी ले जाने की बजाय बातचीत से निबटाना बेहतर रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कागजी काम समय पर सही तरीके से निपटाने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा उन्हें बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें।
उपायः प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।
कर्क
साप्ताहिक राशिफल 09 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह करियर कारोबार और जीवन से जुड़ी कुछेक समस्याओं को सुलझाने में मित्रों और आपके शुभचिंतक काफी मददगार साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों से भरपूर समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में आय वृद्धि के योग बन रहे हैं। इस दौरान पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद आपसी बातचीत और सहमति से दूर हो सकते हैं। सप्ताह के मध्य में करियर कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली रहेगी।
इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों के समय से पूरे होने और समस्याओं के धीरे-धीरे सुलझता देख आपको सुकून मिलेगा। आपके भीतर सकारात्मक विचारों की वृद्धि होगी। यदि आप किसी प्रतियोगिता या परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं तो इस सप्ताह आपको इससे जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आपको परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़े लोगों को सत्ता-सरकार की तरफ से कोई बड़ी राहत की खबर मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के निर्णय आपके पक्ष में आ सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।
सिंह
साप्ताहिक राशिफल 09 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। यदि आप विदेश में उच्च शिक्षा या करियर को जमाने के लिए बीते कुछ समय से प्रयासरत हैं तो इसमें आ रही अड़चन दूर होंगी। कुल मिलाकर करियर हो या फिर कारोबार आपको इस सप्ताह भाग्य का अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध का समय व्यवसाय की दृष्टि से शुभ साबित होगा। पूर्व में किए गए निवेश का लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान आय के नये स्रोत बन सकते सकते हैं। व्यवसाय से जुड़ी किसी बड़ी डील होने से मार्केट में आपकी साख बढ़ेगी।
सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों के द्वारा किया गया परिश्रम और प्रयास सफल होगा। यदि आप लंबे समय से अपने प्रमोशन या फिर नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका मन सामाजिक-धार्मिक कार्यों में रमेगा। इस दौरान आपको किसी महत्वपूर्ण योजना या संस्था से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जाएगा। यदि किसी बात को लेकर लव पार्टनर से तकरार चल रही थी तो इस सप्ताह सारी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपायः प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
कन्या
साप्ताहिक राशिफल 09 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक
जातकों अपनी सेहत और संबंधों को लेकर अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। आपकी थोड़ी सी भी लापरवाही या फिर कहें किसी चीज की अनदेखी बड़ी परेशानी का सबब बन सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिलने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान सरकारी निर्णय से हानि की आशंका है। आपको पूरे सप्ताह अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी।
इस सप्ताह अपनी योजनाओं का लोगों के सामने खुलासा करने से बचें। सप्ताह के मध्य का समय आपकी सेहत की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आप मौमसी वीमारी अथवा किसी पुराने रोग के दोबारा उभरने के कारण परेशान हो सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बात को लेकर गृहक्लेश की आशंका बनी रहेगी। इस दौरान भाई या बहन के साथ किसी बात को लेकर तकरार होने की आशंका रहेगी। जीवनसाथी के साथ भी किसी बात को लेकर मतभिन्नता रहेगी। घर-परिवार की तनावपूर्ण स्थिति में आपको विवेक और धैर्य से काम लेना होगा।
उपायः प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
तुला
साप्ताहिक राशिफल 09 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने समय, अपनी ऊर्जा और धन का सदुपयोग करने की आवश्यकता रहेगी। यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा खर्चीला कहा जाएगा।
सप्ताह की शुरुआत में आप जहां सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं वहीं सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के इलाज में आपको बड़ी राशि खर्च कर करनी पड़ सकती है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता है। बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए आपको इस सप्ताह अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। नौकरीपेशा लोगों को भी इस सप्ताह कार्यस्थल पर कुछ एक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको अनचाही जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। इस दौरान आपके विरोधी आपकी छवि को खराब करने के लिए षडयंत्र रच सकते हैं। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको दूसरों की भावनाओं की कद्र करनी होगी। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें और अपने प्रेम संबंध का लोगों के सामने दिखावा न करें। जीवन के कठिन समय में आपका जीवनसाथी संबल बनेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
वृश्चिक
साप्ताहिक राशिफल 09 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह जीवन में नये अवसर लेकर आएगा। इस सप्ताह यदि आप अपने दिल और दिमाग दोनों के बीच संतुलन बनाते हुए कार्य करते हैं तो आपको उम्मीद से कहीं ज्यादा लाभ और सफलता प्राप्त हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार से होगी। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में प्रगति करने के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह कारोबार में आ रही कोई बड़ी अड़चन किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से दूर होगी।
इस सप्ताह आपकी सेहत और संबंध दोनों ही बेहतर बने रहेंगे और आपको जहां घर और बाहर दोनों जगह लोगों से समर्थन प्राप्त होगा, वहीं आप अपने कार्यों को पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ बेहतर तरीके से पूरा करने का प्रयास करेंगे। सप्ताह के मध्य में आप किसी लाभप्रद योजना में धन निवेश कर सकते हैं। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े सौदे से आपको बड़ा लाभ मिल सकता है। हालांकि ऐसा करते समय आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज की कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह शुभ कहा जाएगा। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपायः प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
धनु
साप्ताहिक राशिफल 09 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। ऐसे में आपको प्रत्येक कार्य में अपना पूरा जोर लगा देना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद, लाभप्रद एवं नये संबंधों को बढ़ाने वाली साबित होगी। धन निवेश की दृष्टि से भी समय अनुकूल कहा जाएगा। इस दौरान आप जिस दिशा में परिश्रम और प्रयास करेंगे उस दिशा में आपको मनचाही सफलता मिलती नजर आएगी। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने कारोबार के विस्तार की योजना को फलीभूत करते हुए दिखाई देंगे। खास बात ये कि ऐसा करते समय आपको परिवार के सदस्यों और मित्रों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टि से समय शुभ फलप्रद बना हुआ है। स्थायी सम्पत्ति से लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान भैरव की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
मकर
साप्ताहिक राशिफल 09 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद साबित होने वाला है। इस सप्ताह लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल आएगा। जिससे आप राहत की सांस लेंगे। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण पद या जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपका कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि पद प्राप्ति के साथ आपके सामने खुद की प्रतिष्ठा को बनाए रखने की चुनौती भी बनी रहेगी। जिसके लिए आपको इस सप्ताह अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है।
सप्ताह के पूर्वार्ध में आपकी कार्यक्षमता और आकांक्षाओं में वृद्धि होगी। इस दौरान आपका पूरा फोकस अपने करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने को लेकर रहेगा। खास बात यह कि इस दिशा में आपके द्वारा किये गये प्रयास सफल भी होंगे। यदि आप किसी नई योजना से जुड़ने या फिर नया व्यवसाय प्रारंभ करने की योजना बना रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने इष्ट मित्रों अथवा शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। हालांकि आपके फैसले के साथ आपके सहयोगी और आपके परिजन पूरी तरह से साथ खड़े रहेंगे। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ रिश्ते और ज्यादा मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपायः प्रतिदिन भगवान विष्णु को हल्दी का तिलक और पीले पुष्प अर्पित करके श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
कुंभ
साप्ताहिक राशिफल 09 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले अत्यधिक शुभ और तमाम बड़ी परेशानियों को दूर करके राहत पहुंचाने वाला कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको निजी जीवन से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह आपके लिए वरदान साबित हो सकती है। खास बात यह कि आपके द्वारा किए गये प्रयास सफल होंगे और आप तमाम तरह की कठिन परिस्थितियों में विल्कुल वैसे ही तप कर निकलेंगे जैसे सोना चमकता हुआ निकलता है। नौकरीपेशा लोगों की अपने अपने सीनियर और जूनियर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनी रहेगी कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके और टीम बनाकर काम करने पर आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी।
इस सप्ताह व्यावसायिक योजनाएं बनेंगी और उनमें आपको सफलता भी प्राप्त होगी। पारिवारिक शांति, सुख और सौहार्द बना रहेगा। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेगी। परिजन आपके प्रेम संबंध को स्वीकार करते हुए आपके विवाह के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान कर सकते हैं। इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। संतान की तरफ से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करे।।
मीन
साप्ताहिक राशिफल 09 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने काम में किसी भी लापरवाही और उसे कल पर टालने से बचना होगा। साथ ही साथ कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से भी सतर्क रहना होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। जोखिम भरे निवेश से बचें और सप्ताह की शुरुआत से धन का प्रबंधन करके चलें।
मीन राशि के जातकों का इस सप्ताह अपने कागजी काम समय से निपटाने का प्रयास करना चाहिए। व्यवसाय से जुड़े लोग सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने बुद्धि. विवेक और कौशल से न सिर्फ मनचाहा लाभ प्राप्त कर सकते हैं बल्कि अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वजनों के साथ संवाद बनाए रखें तथा दूसरों की भावनाओं की कद्र करें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। जीवनसाथी से अपेक्षित सुख और सहयोग प्राप्त होगा।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।




