Vat Savitri Vrat 2026:-  वट सावित्री व्रत 2026 का व्रत कब है, जाने क्या है वट सावित्री व्रत की कथा, पूजा मुहूर्त, पूजन विधि, महत्व और अचुक उपाय!!

Vat Savitri Vrat 2026

Vat Savitri Vrat 2026:- वट सावित्री का व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि पर रखा जाता है। इस बार यह व्रत 26 मई, सोमवार के दिन पड़ रहा है। इसी दिन शनि जयंती भी है। वट सावित्री का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करने के लिए रखती हैं। मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को रखने से जीवनसाथी के ऊपर से समस्त संकट भी हटने लगते हैं। वट सावित्री के दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखने के साथ-साथ वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा भी करती हैं और उस पर कच्चा सूत लपेटती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर विष्णुजी-माता लक्ष्मी और वट वृक्ष की पूजा करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूजा के समय बरगद के पेड़ पर कितनी बार कच्चा सूत लपेटना चाहिए और इसका क्या महत्व होता है? आइए विस्तार से जानें इस बारे में…

Vat Savitri Vrat 2026:-  वट सावित्री व्रत 2026 का शुभ मुहूर्त

वट सावित्री अमावस्या शनिवार, मई 16, 2026 को

वट सावित्री पूर्णिमा व्रत सोमवार, जून 29, 2026 को

अमावस्या तिथि प्रारम्भ – मई 16, 2026 को 05:11 ए एम बजे

अमावस्या तिथि समाप्त – मई 17, 2026 को 01:30 ए एम बजे

Vat Savitri Vrat 2026:- वट सावित्री व्रत की पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और लाल रंग के कपड़े पहनें।
  • महिलाएं सोलह शृंगार जरूर करें।
  • सावित्री और सत्यवान की तस्वीर, जल, अक्षत, रोली, मौली, धूप, दीप, फल, फूल-माला और घर बनी मिठाई आदि चीजें इक्ट्ठा करें।
  • आस-पास किसी वट वृक्ष के पास जाएं।
  • वृक्ष की जड़ में जल चढ़ाएं।
  • फिर विधिपूर्वक पूजा करें।
  • वट वृक्ष के चारों ओर मौली का धागा सात बार लपेटें।
  • हर परिक्रमा के साथ अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना करें।
  • सावित्री और सत्यवान की कथा सुनें या पढ़ें।
  • आखिरी में आरती करें और पूजा में हुई भूल-चूक के लिए माफी मांगे।
  • प्रसाद से व्रत का पारण करें।

Vat Savitri Vrat 2026:- वट सावित्री व्रत के भोग

वट सावित्री की पूजा में कई तरह के फल और मिठाई चढ़ाएं जाते हैं। जैसे – आम, केला, खजूर, व अन्य मौसमी फल आदि। कई क्षेत्रों में इस दिन पूड़ी, हलवा और चने की दाल भी भोग के रूप में चढ़ाई जाती है।

Vat Savitri Vrat 2026:- वट सावित्री व्रत का महत्व

वट सावित्री व्रत विवाहित महिलाओं के अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाता है। वट सावित्री व्रत सावित्री से जोड़ा गया है। मान्यता है  कि सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस ले आईं थी। इस व्रत में महिलाएं सावित्री के समान अपने पति की दीर्घायु की कामना देवताओं से करती हैं ताकि उनके पति को सुख-समृद्धि, अच्छा स्वास्थ्य और दीर्घायु प्राप्त हो सके। जिन दम्पतियों की संतान नहीं है, इस दिन के व्रत से संतान की भी प्राप्ति होती है।

Vat Savitri Vrat 2026:- क्यों की जाती है बरगद की पूजा

वट सावित्री के व्रत के दिन वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार बरगद के वृक्ष में सभी देवी-देवता वास करते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार वट वृक्ष की जड़ों में ब्रह्मा, तने में भगवान विष्णु एवं टहनियों में भगवान शंकर का निवास होता है। इस पेड़ की नीचे की ओर लटकती शाखाएं, देवी सावित्री का प्रतीक मानी जाती है। इसलिए वट वृक्ष की पूजा से हर मनोकामना शीघ्र पूर्ण होती है। इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा करने से पति की लंबी आयु होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

Vat Savitri Vrat 2026:- वट सावित्री व्रत के उपाय

  • वट सावित्री के दिन पति-पत्नी को साथ मिलकर मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. साथ ही, वट वृक्ष की 11 बार परिक्रमा करनी चाहिए. मान्यता है कि इससे वैवाहिक जीवन में मिठास और खुशहाली बनी रहती है.
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वट सावित्री के दिन बरगद के पेड़ के नीचे 11 कौड़ियां चढ़ानी चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में बरकत होती है.
  • वट सावित्री व्रत के दिन वट वृक्ष के नीचे गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए. इस दौरान आप सुख-समृद्धि का कामना करें. ऐसा करने से आपके घर में खुशहाली का वास होता है.
  • वट सावित्री पूजा के दिन व्रत का पारण करते हुए महिलाएं पति को तिलक लगाकर उनके चरणों को छूना चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है.
  • वट सावित्री व्रत के दिन सावित्री-सत्यवान की कथा का पाठ करने का विधान माना गया है. ऐसे में पति-पत्नी को साथ बैठकर इस कथा का पाठ करना चाहिए. मान्यता है कि इससे पति को लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है.

Subscribe to our Newsletter

To Recieve More Such Information Add The Email Address ( We Will Not Spam You)

Share this post with your friends

Leave a Reply

Related Posts

Vat Savitri Vrat 2026

Vat Savitri Vrat 2026:-  वट सावित्री व्रत 2026 का व्रत कब है, जाने क्या है वट सावित्री व्रत की कथा, पूजा मुहूर्त, पूजन विधि, महत्व और अचुक उपाय!!

Vat Savitri Vrat 2026:- वट सावित्री व्रत 2026 का व्रत कब है, जाने क्या है वट सावित्री व्रत की कथा, पूजा मुहूर्त, पूजन विधि, महत्व और अचुक उपाय!!