Surya Grahan 2023:- सूर्य ग्रहण 2023 कब है ? साल का पहला सूर्य ग्रहण चमकाएगा किस्मत, हर क्षेत्र में पाएंगे तरक्की !

Surya Grahan 2023

Surya Grahan 2023 Details:- नया साल आरंभ हो चुका है। साल 2023 में कई सारे ग्रह गोचर होंगे उसमें ग्रहण भी शामिल हैं। साल 2023 में 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं। खगोलीय और धार्मिक दोनों दृष्टियों से सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। सूर्य ग्रहण तब पड़ता है जब चंद्रमा सूरज को पूरी तरह ढक लेता है। तो इस प्रक्रिया को पूर्ण-ग्रहण कहा जाता हैं। पूर्ण-ग्रहण धरती के बहुत कम क्षेत्र में ही देखा जाता है। सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं, पूर्ण सूर्य ग्रहण, जब चन्द्रमा पृथ्वी के काफ़ी पास रहते हुए पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है और चन्द्रमा पूरी तरह से पृथ्वी को अपने छाया क्षेत्र में ले लेता है। दूसरा आंशिक सूर्य ग्रहण, जब चन्द्रमा सूर्य व पृथ्वी के बीच में इस प्रकार आता है,  कि सूर्य का कुछ ही हिस्सा पृथ्वी से दिखाई नहीं देता है और तीसरा वलयाकार सूर्य ग्रहण  पड़ने के दौरान जब चन्द्रमा पृथ्वी के बहुत अधिक दूरी पर रहते हुए भी पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है और चन्द्रमा द्वारा सूर्य पूरी तरह ढका हुआ नहीं नजर आता है। आइए जानते हैं नए साल में कितने सूर्य ग्रहण पड़ेंगे और यह कहां-कहां दिखाई देंगे।

Surya Grahan 2023:- सूर्य ग्रहण कब लगेगा ?

साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल, 2023 को गुरुवार के दिन लगेगा। ये पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट पर लगेगा और 12 बजकर 29 मिनट पर खत्म हो जाएगा। सूर्य ग्रहण दक्षिण-पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत, हिंद महासागर, अंटार्टटिका में नजर आएगा। बता दें कि भारत में साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण भारत में मान्य नहीं होगा

वैज्ञानिकों के अनुसार साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दृश्य नहीं  होगा। ऐसे में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। बता दें कि ये ग्रहण कंकणाकृति के आकार होगा। सूर्य की उच्च राशि मेष होगी और अश्विनी केतु का नक्षत्र है, इसलिए इसका तीव्र प्रभाव पड़ेगा। जानें किस एक राशि के लिए लकी होगा।

Surya Grahan 2023:- किस राशि पर पड़ेगा विशेष प्रभाव ?

सूर्य मेष राशि में विराजमान होंगे। सूर्य के उच्च मेष में होने से इस राशि वालों को विशेष लाभ होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य की उच्च राशि मेष होने पर इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। इस राशि वालों के मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। हर क्षेत्र में सफलता पाएंगे। इतना ही नहीं, करियर-कारोबार में खूब मुनाफा मिलेगा।

Surya Grahan 2023:- सूर्य ग्रहण में क्या करें ?

  • जिन व्यक्तियों की कुंडली में सूर्य देव की महादशा या अंतर्दशा चल रही हो, उन्हें ग्रहणकाल के दौरान सूर्य देव की शांति करनी चाहिए। ग्रहण काल के दौरान भजन-कीर्तन और जप के माध्यम से ईश्वर को याद करने की सलाह दी जाती है।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान भगवान शिव के किसी भी मंत्र का जाप करना लाभकारी साबित होता है।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य देव की आराधना करना सर्वाधिक उपयुक्त होता है।
  • ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करें।
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद घर की सफाई करें।
  • घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
  • ग्रहण के दौरान अपना मन धार्मिक पुस्तकों के अध्ययन और ईश्वर के प्रति लगाना चाहिए।

Surya Grahan 2023:- सूर्य ग्रहण पर क्या काम नहीं करने चाहिए ?

  • सूर्य ग्रहण के दौरान अत्यधिक शारीरिक मेहनत से बचने की सलाह दी जाती है। गहन मानसिक कार्यों से भी दूरी रखें।
  • ग्रहण के दौरान अग्निकर्म और मशीनरी का प्रयोग ग्रहणकाल के दौरान वर्जित माना जाता है।
  • आसमान में होने वाली इस खगोलीय घटना को कभी भी नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए क्योंकि सूर्य की किरणें आखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
  • सूर्य ग्रहण को टेलीस्कोप से भी नहीं देखना चाहिए। इसे देखने के लिए विशेष रूप से बनाए गए चश्मों का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन करना वर्जित माना गया है।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी नया काम आरंभ न करें और ना ही मांगलिक कार्य करें। नाखून काटना, कंघी करना वर्जित माना गया है।
  • ग्रहण के समय सोना नहीं चाहिए।
  • ग्रहण से पहले पके हुए भोजन में तुलसी का पत्ता डालकर रख दें।

Subscribe to our Newsletter

To Recieve More Such Information Add The Email Address ( We Will Not Spam You)

Share this post with your friends

Leave a Reply

Related Posts

jaggannath puri

Jagannath Puri:- क्या सच में जगन्नाथ पूरी में धड़कता है श्री कृष्ण का दिल? जाने जगन्नाथ पुरी की खासयित और इससे जुडी इतिहासिक और पौराणिक कथा!!

Jagannath Puri:- क्या सच में जगन्नाथ पूरी में धड़कता है श्री कृष्ण का दिल? जाने जगन्नाथ पुरी की खासयित और इससे जुडी इतिहासिक और पौराणिक कथा!!