चंद्र ग्रहण 2025:- साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें तारीख और समय

chandra grahan

चंद्र ग्रहण 2025:-

दरअसल, 14 मार्च 2025 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जो सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा के एक सीधी रेखा में आने पर घटती है। सूर्य और चंद्रमा के बीच में होने की वजह से पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस घटना को चंद्र ग्रहण कहा जाता है।

चंद्र ग्रहण 2025 तारीख और समय :-

14 मार्च को चंद्र ग्रहण लगने वाला है। चंद्र ग्रहण का समय सुबह 09 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 29 मिनट तक है। हालांकि, चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसके लिए सूतक भी मान्य नहीं होगा।

चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं?

पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को लगेगा। यह ग्रहण अमेरिका, कनाडा और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में नजर आएगा। उत्तरी अफ्रीका के पश्चिमी तट पर इसे सुबह के समय देखा जा सकता है, लेकिन भारत में नहीं दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण के दिन करें उपाय:-

चंद्र ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ न करें और न ही देवी-देवताओं की प्रतिमा को स्पर्श करें। शास्त्रों में ग्रहण के दौरान भगवान की प्रतिमाओं को स्पर्श करने की मनाही है। इस समय देवी-देवताओं के नामों का मंत्र उच्चारण करें। ज्योतिषीयों की मानें तो चंद्र ग्रहण के दौरान पृथ्वी पर राहु का प्रभाव बढ़ जाता है।

इस दिन आप चावल, दूध, सफेद वस्त्र आदि दान कर सकते हैं। इन चीजों का दान करने से माता लक्ष्मी की कृपा भी आपको प्राप्त होती है, और चंद्रमा भी मजबूत होता है। यह उपाय आपको करियर के क्षेत्र में उन्नति दिलाता है, आपको धन लाभ मिलता है, साथ ही संचित धन में भी वृद्धि होती है।

साल 2025 में चंद्र ग्रहण के दौरान इन बातों का ध्यान रखना चाहिए:-

चंद्र ग्रहण के दौरान देवी-देवताओं की मूर्ति को छूना नहीं चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान के मंत्रों का जाप करना चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान खाना नहीं बनाना चाहिए और न ही खाना खाना चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान सोने से बचना चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान नुकीली चीज़ों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ज्योतिषियों के मुताबिक, जहां ये चंद्र ग्रहण दिख रहा है, वहां गर्भवती महिलाओं को घर से नहीं निकलना चाहिए और ना ही किसी धारदार या किसी नुकीले औजारों का प्रयोग करें। इसके अलावा, जहां ये चंद्रग्रहण दृश्यमान हो रहा है उस समय किसी सुनसान जगह पर जानें से बचें।

ज्योतिषियों के मुताबिक, साल 2025 में पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. इसलिए, देश में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

Subscribe to our Newsletter

To Recieve More Such Information Add The Email Address ( We Will Not Spam You)

Share this post with your friends

Leave a Reply

Related Posts

Mesha Sankranti 2026

Mesha Sankranti 2026:- मेष संक्रांति 2026 कब है? जाने सब संक्रांति में से मेष संक्रांति क्यों है सबसे महत्वपूर्ण!!

Mesha Sankranti 2026:- क्या है मेष संक्रांति एक वर्ष में 12 संक्रातियां पड़ती हैं पर इन सभी संक्रातियों में से मेष संक्रांति को बहुत महत्वपूर्ण

Varuthini Ekadashi 2026

Varuthini Ekadashi 2026:- वरुथिनी एकादशी 2026 कब है, क्या है शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, महत्व, वरुथिनी एकादशी की कथा, वरुथिनी एकादशी के लाभ!!

Varuthini Ekadashi 2026:- वरुथिनी एकादशी 2026 कब है, क्या है शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, महत्व, वरुथिनी एकादशी की कथा, वरुथिनी एकादशी के लाभ!!

Hanuman jayanti 2026

Hanuman Jayanti 2026:- कब है हनुमान जयंती 2026, जाने हनुमान जयंती से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी, शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, महत्व और अचुक उपाय!!

Hanuman Jayanti 2026:- कब है हनुमान जयंती 2026, जाने हनुमान जयंती से जुड़ी सारी जरूरी जानकारी, शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, महत्व और अचुक उपाय!!