Chandra Grahan 2026:- साल 2026 की शुरुआत एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना के साथ होने जा रही है। नए वर्ष का पहला चंद्रग्रहण आते ही आसमान में एक खास दृश्य दिखाई देगा, जिसे भारत के लोग भी स्पष्ट रूप से देख सकेंगे। यह ग्रहण ग्रस्तोदय रूप में दिखाई देगा, अर्थात जब चंद्रमा उदित होगा, उसी समय वह ग्रहण की स्थिति में होगा। ऐसे में यह घटना खगोल विज्ञान के दृष्टिकोण से तो आकर्षक है ही, लेकिन धार्मिक व सांस्कृतिक मान्यताओं के कारण लोगों में इसके प्रति विशेष उत्सुकता भी रहती है।
Chandra Grahan 2026:- होली पर लगेगा साल 2026 का पहला चंद्रग्रहण
साल 2026 में चंद्रग्रहण 3 मार्च 2026 को पूर्णिमा तिथि के दिन लगेगा। इस दिन होली का पर्व भी है। चंद्रमा इस दिन सिंह राशि में होंगे केतु के साथ और राहु की चंद्रमा पर पूर्ण दृष्टि रहेगी। जिससे की यह चंद्रग्रहण व्याप्त होगा। भारत के किसी भी क्षेत्र में इस खग्रास चन्द्रग्रहण का प्रारम्भ, खग्रास प्रारम्भ तथा ग्रहण-मध्य (परमग्रास) नहीं देखा जा सकेगा।
Chandra Grahan 2026:- साल 2026 के चंद्रग्रहण का समय
साल 2026 में होने वाला पहला चंद्रग्रहण दोपहर से शाम तक अलग-अलग चरणों में दिखाई देगा। इसकी समय-सारणी इस प्रकार है:
ग्रहण स्पर्श (प्रारंभ) – दोपहर 3:20 बजे
खग्रास प्रारंभ – 4:34 बजे
ग्रहण का मध्य चरण – शाम 5:04 बजे
खग्रास समाप्त – 5:33 बजे
ग्रहण पूरी तरह समाप्त – शाम 6:47 बजे
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, चंद्रग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले ही लागू हो जाता है। ऐसे में 3 मार्च को सूतक काल सुबह 6:20 बजे से ही प्रारंभ माना जाएगा।
Chandra Grahan 2026:- ग्रहण के दौरान क्या करें?
- भगवान के नाम का जाप करें।
- यह समय पूजा-पाठ के लिए अच्छा माना जाता है।
- ऐसे में हनुमान चालीसा, गायत्री मंत्र, या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
- मन को शांत रखने के लिए ध्यान करें।
- ग्रहण के बुरे प्रभावों से भोजन और जल को बचाने के लिए उसमें तुलसी दल या कुशा डाल दें।
- ग्रहण समाप्त होते ही पवित्र स्नान करें।
- इसके बाद गरीबों को अन्न, वस्त्र, व धन का दान करें।
- ग्रहण समाप्ति के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
Chandra Grahan 2026:- ग्रहण के दौरान क्या नहीं करें?
- सूतक काल शुरू होने के बाद से ग्रहण समाप्त होने तक भोजन पकाने या खाने से बचें।
- घर या मंदिर में स्थापित देवताओं की मूर्तियों को न छुएं।
- इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।
- इस अवधि में किसी भी प्रकार के शुभ या मांगलिक काम की शुरुआत न करें।
- गर्भवती महिलाओं को इस दौरान घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।
- इस दौरान नुकीली चीजों से दूर रहना चाहिए, खासकर गर्भवती महिलाओं को।
- इस दौरान तामसिक चीजों से दूर रहना चाहिए।
Chandra Grahan 2026:- चंद्र ग्रहण के उपाय
- अगर आप मनचाहा करियर प्राप्त करना चाहते हैं, तो चंद्र ग्रहण के दिन कौए को मीठे चावल खिलाएं। मान्यता है कि इस टोटके को करने से जातक के करियर में आ रही बाधा से छुटकारा मिलता है और धन लाभ के योग बनते हैं।
- माना जाता है कि कुंडली में चंद्रमा कमजोर होने की वजह से जातक को मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। ऐसे में इस तरह की समस्या से मुक्ति पाने के लिए चंद्र ग्रहण के दिन भगवान शिव के मंत्रों का जप करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से मानसिक स्थिति में सुधार होता है और घर में सुख-शांति का आगमन होता है।
- इसके अलावा कर्ज को खत्म करने के लिए चंद्र ग्रहण के दिन बाजार से एक ताला लेकर आएं और उसे रात को चंद्रमा के प्रकाश में रखें। इसके बाद सुबह होने पर इस ताले को मंदिर में रख आएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को चंद्र ग्रहण के दिन करने से जातक को कर्ज से मुक्ति मिलती है और धन प्राप्ति के स्रोत बनते हैं।





