कैसे बचें घर के कलेश से?जाने गृह कलेश से बचने के ज्योतिष उपाय!!

grah kalesh pic

कैसे बचें घर के कलेश से?जाने गृह कलेश से बचने के ज्योतिष उपाय!!

पारिवारिक कलह के कारण!!

पारिवारिक कलहों के पीछे कोई ठोस वजह तो नहीं होती लेकिन छोटी छोटी बातों की वजह से ही सुख-शांति के माहौल में तनाव फैल जाता है। घर में इस तरह के माहौल से पारिवारिक सदस्यों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप नुकसान का सामना करना पड़ता है। साथ ही घर के बच्चों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस तरह ग्रह क्लेश के पीछे पितृ दोष या ग्रहों की दिशा मुख्य कारण हो सकते हैं। इसलिए ये ज्योतिष उपाय पारिवारिक कलह को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं।

ज्‍योतिष शास्‍त्र के मुताबिक क्‍लेश क्‍यों होता है?

  • ज्‍योतिष शास्‍त्र के मुताबिक सबसे पहले देखा जाता है कि पति या पत्‍नी की कुंडली में लग्न और लग्नेश की स्थिति क्या है। यह कुंडली में किसी का भी या दोनों का ही लग्न और लग्नेश कमजोर है, नीच की अवस्था में है, पीड़ित है या फिर पाप कर्तरी में है, तो यह स्थिति संकेत देती है कि दोनों के बीच झगड़े होने ही हैं।
  • सुख भाव का स्वामी चंद्रमा होता है। अगर चंद्रमा कमजोर(चंद्रमा दोष दूर करने के उपाय) है तो इससे आपके इमोशन पर असर पड़ता है। अगर व्यक्ति का मन ही स्थिर नहीं रहेगा तो इससे झगड़ा होगा ही।
  • चंद्रमा के बाद कुंडली में बुध की स्थिति देखी जाती है क्योंकि बुध ही हमारी बुद्धि और विवेक का कारक होता है। अगर बुध कमजोर है तो इसका मतलब है कि जो परिस्थितियां हमारे सामने आ रही है, उन्हें हम संभालने के काबिल ही नहीं हैं। ऐसे में भी क्लेश होता है।
  • मंगल दोष व्यक्ति को मूफट, जल्दबाजी और बिना सोचे समझे बोलने वाला बनाता है। यदि आपकी कुंडली में मंगल कमजोर है, तो आप के अंदर ये सारी कमियां होंगी ही। ऐसे में आपका पार्टनर से लड़ाई झगड़ा हो सकता है।

वास्‍तु शास्‍त्र में गृह क्लेश दूर करने के उपाय

  • घर के ईशान कोण को सबसे शुभ माना गया है। वैसे तो ईशान कोण में हमेशा मंदिर ही होना चाहिए। लेकिन अगर आपने इस कोण में टॉयलेट बना रखा है या फिर गंदगी इकट्ठा कर रखी है, तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है और गृह क्‍लेश का कारण बनती है।
  • कई लोग अपने घर की छत को साफ नहीं रखते हैं और भारी-भारी सामान रख देते हैं। छत में भारी सामान आपके सिर को भी भारी बनाता है। इससे आप हमेशा क्रोध से भरे रहते हैं।
  • इसके अलावा घर का इंटीरियर डेकोरेशन करवाते वक्त लोग इस बात का ध्यान नहीं देते हैं कि काले रंग का कम इस्तेमाल करें। काला रंग सकारात्मकता और संवेदनाओं को सोख लेता है। ऐसी स्थिति में भी झगड़े होते हैं।
  • अगर आपके घर में 2 शीशे आमने-सामने हैं तो आपको एक शीशे को हटा देना चाहिए या फिर एक शीशे को ढक देना चाहिए।
  • इसके साथ ही आपको अपने घर के नॉर्थ-ईस्ट कॉर्नर को भी साफ रखना चाहिए।

 

पारिवारिक कलह से छुटकारा पाने हेतु उपाय!!

इस उपाय से दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आपके घर में पारिवारिक सदस्यों, पति पत्नी या पड़ोसियों से आए दिन विवाद होता रहता है तो हर रोज सुबह नमक के पानी से घर में पोछा लगाएं। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। साथ ही घर के वास्तु दोष में भी कमी आती है। लेकिन ध्यान रखें कि गुरुवार और शुक्रवार को नमक के पानी से पोछा न लगाएं, ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता।

इस उपाय से ग्रह देते हैं शुभ प्रभाव

ग्रह-नक्षत्रों की वजह से भी घर में आए दिन विवाद होता रहता है इसलिए घर में एक बार नवग्रह की पूजा अवश्य कराएं। ऐसा करने से परिवार में सुख-शांति का माहौल रहता है और कुंडली में मौजूद सभी ग्रहों का अशुभ प्रभाव दूर होता है। साथ ही पारिवारिक सदस्यों की उन्नति होती है और सद्भाव बना रहता है। नवग्रह की पूजा में ज्योतिष मार्गदर्शन अवश्य लें।

इस उपाय से पितरों का मिलता है आशीर्वाद

अमावस्या या श्राद्ध पक्ष में पितरों को तर्पण या भोजन कराएं और हर शुभ कार्य में पितरों को ध्यान अवश्य करें। साथ ही कौए, कुत्ते, गाय, चिड़ियों को दाना डालें और चींटियों को आटा डालें। वहीं पीपल या बरगद के पेड़ पर जल चढ़ाते रहें। ऐसा करने से पितृ दोष दूर होता है और पितरों के आशीर्वाद से घर में सुख-शांति और उन्नति बनी रहती है। साथ ही पारिवारिक सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहता है।

इस उपाय से पति पत्नी के बीच बना रहता है प्रेम

पति पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता रहता है तो पत्नी रात को सोने से पहले पति के तकिए के नीचे कपूर रख दें और सुबह बिना टोके उसको जला दें और फिर राख को बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से दोनों के बीच प्रेम बना रहेगा और रिश्ता भी मजबूत होगा। वहीं घर के ईशान कोण में हर रोज देसी घी का दीपक जलाएं।

इस उपाय से दूर होती हैं अड़चन

घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमानजी की पूजा करें। सुबह शाम हनुमानजी के सामने पंचमुखी दीपक जलाएं और अष्टगंध जलाकर उसकी सुगंध पूरे घर में फैलाएं। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और पारिवारिक सदस्यों की उन्नति होती है। साथ ही इस उपाय से बच्चों को रोगों, शिक्षा में अड़चन, विवाद आदि चीजों से मुक्ति मिलती है।

भूलकर भी ना करें ये काम

बहुत से लोगों में आदत होती है कि वह बिस्तर पर भोजन करते हैं, ऐसा करना अशुभ माना गया है। साथ ही जो झूठे बर्तन किचन में रखते हैं, बाहर के जूते चप्पल घर के भीतर लाते हैं, वे घर में कई सारी समस्याओं को निमंत्रण देते हैं। हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि बिस्तर पर भोजन न करें, बाहर के जूते चप्पल घर में ना लाएं और किचन को हमेशा साफ सुथरा रखें।

Subscribe to our Newsletter

To Recieve More Such Information Add The Email Address ( We Will Not Spam You)

Share this post with your friends

Leave a Reply

Related Posts

rudraksha

क्या होता है रुद्राक्षा और क्यों इसे धारण किया जाता है? कितने मुखी होते है रुद्राक्ष और क्या है इनके अलग अलग महत्व!!

पुराणों में रुद्राक्ष को देवों के देव भगवान शिव का स्वरूप ही माना गया है। पौराणिक कथा के अनुसार रुद्राक्ष की उत्पत्ति भगवान शिव के

mansa devi temple

कहा है माँ मनसा देवी का चमत्कारी मंदिर, जाने शिव पुत्री माँ मनसा देवी की महिमा के बारे में !!

मनसा देवी को भगवान शिव और माता पार्वती की सबसे छोटी पुत्री माना जाता है । इनका प्रादुर्भाव मस्तक से हुआ है इस कारण इनका

tirupati balaji mandir

भगवन विष्णु के अवतार तिरुपति बालाजी का मंदिर और उनकी मूर्ति से जुड़े ख़ास रहस्य,तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने के नियम!!

भारत में कई चमत्कारिक और रहस्यमयी मंदिर हैं जिसमें दक्षिण भारत में स्थित भगवान तिरुपति बालाजी का मंदिर भी शामिल है। भगवान तिरुपति बालाजी का