Nag Panchami 2023:- नाग पंचमी कब और क्यों मनाई जाती है? काल सर्प दोष निवारण के लिए सर्वश्रेष्‍ठ दिन है नागपंचमी !

Nag Panchami 2023

Nag Panchami 2023 Details:- हिंदू धर्म के अनुसार सावन में पड़ने वाले त्यौहारों का बहुत महत्व होता है। वहीं सावन के महीने में नाग पंचमी का त्यौहार भी मनाया जाता है। यह त्यौहार भगवान शिव को समर्पित होता है। इसे हिंदू धर्म में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस पवित्र दिन विधि-विधान से नाग देवता की पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक नागों को भी देवता के रूप में पूजा जाता है। वहीं भगवान शिव को नाग बहुत अधिक प्रिय होते हैं। इस पवित्र दिन नाग देवता की पूजा करने से भगवान शिव भी प्रसन्न होते हैं।

Nag Panchami 2023:- नाग पंचमी तिथि और पूजा मुहूर्त क्या है ?

साल 2023 में नागपंचमी 21 अगस्‍त 2023, सोमवार को मनाई जाएगी। दरअसल, 2023 में सावन शुक्‍ल की पंचमी तिथि 21 अगस्त 2023 की दोपहर 00:21 बजे से शुरू होगी और 22 अगस्त 2023 की दोपहर 02:00 बजे खत्‍म होगी।

Nag Panchami 2023:- नाग पंचमी और श्रीकृष्ण का संबंध क्या है ?

पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान कृष्ण जब अपने दोस्तों के साथ खेल रहे थे तब उन्हें मारने के लिए कंसने कालिया नामक नाग को भेजा। उसने पहले गांव वालों को परेशान किया। लोग सहम गए। एक दिन जब भगवान कृष्ण खेल रहे थे तो उनकी गेंद नदी में गिर गई। जब वे उसे लाने के लिए नदी में उतरे तो कालिया ने उनपर आक्रमण कर दिया। देखते ही देखते कालिया की जान पर बन आई। भगवान श्रीकृष्ण से कालिया ने माफी मांगते हुए गांव वालों को कभी हानि नहीं पहुंचाने का वचन दिया। कालिया नाग पर बालकृष्ण की विजय को नाग पंचमी के रूप में मनाया जाता है।

Nag Panchami 2023:- काल सर्प दोष निवारण के लिए सर्वश्रेष्‍ठ दिन है नागपंचमी :-

जिन लोगों की कुंडली में काल सर्प दोष हो उन्‍हें जीवन में कई तरह की समस्‍याएं झेलनी पड़ती है। तमाम कोशिशों के बाद भी तरक्‍की नहीं होती है, धन हानि होती है, विवाह में अड़चनें आती हैं। कुल मिलाकर जीवन में एक के बाद एक समस्‍याएं लगी रहती हैं। इसलिए ज्‍योतिष में काल सर्प दोष को बहुत खतरनाक माना गया है, साथ ही जल्‍द से जल्‍द इसका निवारण करने की सलाह दी गई है। नागपंचमी का दिन काल सर्प दोष के निवारण के लिए सबसे उत्‍तम माना गया है। इसके लिए शिवलिंग पर चांदी या तांबे के नाग-नागिन अर्पित करें। नदी में चांदी के नाग-नागिन प्रवाहित करने से भी काल सर्प दोष दूर होता है।

Nag Panchami 2023:- नांग पंचमी पर क्या उपाय करें ?

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नाग पंचमी के दिन राहु-केतु के मंत्र के जाप से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। आप इन मंत्रों का जाप पूरे श्रावण मास के दौरान भी कर सकते हैं।
  • यदि कोई जातक कुंडली में कालसर्प दोष से परेशान हो तो उसे श्रावण मास में नाग पंचमी के दिन भगवान भोलेनाथ का दूध से रुद्राभिषेक करें और आक का फूल, धतूरा, बिल्वपत्र आदि अर्पित करें। साथ ही किसी गरीब ब्राह्मण को चांदी के नाग-नागिन के जोड़े का दान करना भी शुभ माना जाता है।
  • नाग पंचमी के दिन एक माला महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें और इस दोष से मुक्ति पाने के लिए ज्योतिष अनुसार कालसर्प दोष निवारण कवच धारण करने की भी सलाह दी जाती है।
  • इसके अलावा नाग पंचमी के दिन मंदिर में भोलेनाथ के साथ नाग प्रतिष्ठित ना हो तो आप भगवान शिव के आशीर्वाद से शुभ फलों की प्राप्ति के लिए चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा शिवजी के मंदिर में भी प्रतिष्ठित करवा सकते हैं।

Nag Panchami 2023:- नाग पंचमी पर क्या कार्य करें ?

  • इस दिन सांप को कोई कष्‍ट पहुंचाएं,बल्कि इनकी पूजा कर इनकी रक्षा करने का संकल्प लें।
  • नागपंचमी के दिन तवा और लोहे की कढ़ाही में भोजन न पकाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से नाग देवता को कष्ट होता है।
  • किसी भी नुकीली और धारदार वस्तुओं जैसे सूई, चाकू, का इस्तेमाल इस दिन अशुभ माना जाता है।
  • किसी भी तरह की भूमि की खुदाई करने की मनाही है। ऐसा करने सें मिट्टी या जमीन में सांपों के बिल या बांबी के टूटने का डर रहता है।
  • नागपंचमी के दिन तांबे के लौटे से शिवलिंग या नाग देव को दूध अर्पित न करें। जल चढ़ाने के लिए तांबे और दूध के लिए पीतल के लोटे का इस्तेमाल करें।
  • इस दिन जीवित सांप को दूध न पिलाएं। सांप के लिए दूध जहर के समान हो सकता है, इसलिए सिर्फ उनकी प्रतिमा पर ही दूध अर्पित करें।

Subscribe to our Newsletter

To Recieve More Such Information Add The Email Address ( We Will Not Spam You)

Share this post with your friends

Leave a Reply

Related Posts

jaggannath puri

Jagannath Puri:- क्या सच में जगन्नाथ पूरी में धड़कता है श्री कृष्ण का दिल? जाने जगन्नाथ पुरी की खासयित और इससे जुडी इतिहासिक और पौराणिक कथा!!

Jagannath Puri:- क्या सच में जगन्नाथ पूरी में धड़कता है श्री कृष्ण का दिल? जाने जगन्नाथ पुरी की खासयित और इससे जुडी इतिहासिक और पौराणिक कथा!!