कर्ज मुक्ति के चमत्कारी उपाय, भरने लगती है धन से तिजोरी !!

Karj mukti

Karj Mukti ke upay:- आर्थिक कठिनाई के कारण जीवन में कई बार हमें कर्ज लेना पड़ता है, लेकिन उसके बाद बड़ी समस्या कर्ज उतारने की आती है। कई बार तो यह कर्ज जीवन से उतरने का नाम ही नहीं लेता है। अगर आपने घर, गाड़ी या दूसरे किसी और काम से कर्ज लिया है और कर्ज चुकाने में कठिनाई को सबसे बड़ा बोझ माना गया है। कर्ज मुक्त होना आसान नहीं होता, तो आपको यह 10 आसान उपाय जरूर आजमाकर देखना चाहिए।

  • यदि किसी से कर्ज लेना हो, तो वह बुधवार के दिन लें और मंगलवार के दिन किसी को उधार न दें।
  • यदि आप कर्ज से परेशान हैं, तो बुधवार के दिन सवा पाव मूंग उबालकर, उसमें गुड़ और घी मिलाएं। इसके बाद किसी गाय को खिलाएं। यह प्रक्रिया प्रत्येक बुधवार को करें। इस उपाय से कर्ज से शीघ्र ही मुक्ति मिलती है।
  • हनुमान जी के मंदिर में जाकर बजरंगबली पर तेल व सिंदूर चढ़ाएं और लाल सिंदूर का टीका उनके मस्तिष्क पर लगाएं। इससे श्री बजरंगबली कर्ज से मुक्ति दिलवाने में आपकी मदद करते हैं।
  • भगवान शिव के आशीर्वाद से जीवन से जुड़े तमाम कर्ज को दूर करने के लिए तीनमुखी रुद्राक्ष धारण करें। साथ में ‘ॐ ऋण मुक्तेश्वर महादेवाय’ नमः मंत्र का नित्य जप करें। मंगलवार के दिन प्रदोष व्रत आए तो व्रत रखें।
  • शनिदेव को चार शनिवार लगातार नमन कर नई नौकरी या व्यवसाय के बारे में सोचना आरंभ करें। धन में वृद्धि होगी और कर्ज का बोझ उतरेगा। हकीक रत्न धारण करें।
  • अपने गुरु को बलिष्ठ करें और जो किताबें पांच साल पहले पढ़ी थीं, उनको दोबारा पढ़कर स्मरण करें।
  • शुक्लपक्ष के बुधवार से प्रारम्भ कर प्रतिदिन ऋणहर्ता गणेश स्त्रोत का पाठ करें। इस उपाय से कर्ज से मुक्ति मिलती है।
  • वास्तुदोष नाशक हरे रंग के गणपति घर के मुख्यद्वार के आगे पीछे लगाएं इससे धन में वृद्धि होती है।
  • संभव हो तो प्रतिदिन अन्यथा बुधवार के दिन लाल मसूर की दाल जरूर दान करें।
  • सुबह उठकर मुरली बजाते श्री कृष्ण की तस्वीर के दर्शन करें और कर्ज मुक्ति के लिए प्रार्थना करें।

वास्तु का यह उपाय कर्ज से दिलाएगा मुक्ति:

आपके मकान की दक्षिण दिशा की दीवार उत्तर दिशा की दीवार से ऊंची होनी चाहिए। अगर किसी कारणवश ऐसा नहीं है तो आपके घर पैसा जरूर आएगा लेकिन पैसा बच नहीं पाएगा। साथ ही ऋण की अदायगी भी हो नहीं पाएगी। अगर उत्तर दिशा में ऊची दीवार बनी है तो उसे छोटा करा दें। दक्षिण में ऊंची दीवार बना दें। उत्तर तथा पूर्व दिशा की ओर ढलान जितनी ज्यादा होगी आपकी संपत्ति में उतनी ही ज्यादा वृद्धि होगी। वहीं, अगर कर्ज से ज्यादा ही परेशान हैं तो ईशान दिशा की तरफ ढलान करा दें कर्जे से मुक्ति मिल जाएगी।

क्या आप भी कर्ज के बोझ में दबे हैं? कर्जमुक्ति में काम आएंगे ये 5 उपाय

इन उपायों को अपनाने के लिए मन में विश्वास और लगन जरूरी है। कर्ज से मुक्ति के पांच ऐसे उपाय बताए गए हैं, जो मनुष्य को जरूर अपनाने चाहिए। ये उपाय भारी से भारी कर्ज से भी मुक्त करने वाले बताए गए हैं। यदि आपके धन से जुड़ी समस्या हो अथवा धन रुकता नहीं तब भी इन उपायों को अपना सकते हैं। तो चलिए जानें ये अचूक कर्ज मुक्ति उपाय क्या हैं।

  • यदि कर्ज आपके ऊपर चढ़ता जा रहा या आपकी किस्मत धन के मामले में साथ नहीं दे रही तो आप किसी भी शुक्रवार को एक ताले की दुकान से बंद ताला खरीदें। याद रखें ताला खरीदते हुए उसे खोल कर न तो खुद देखें न दुकानदार से दिखवाएं। चाबी के साथ बंद ताले को घर ले आएं। इसके बाद इस ताले को शुक्रवार की रात अपने सिराहने रखकर सो जाएं। अगले दिन शनिवार को ये ताला किसी भी मंदिर में रख आएं। जब भी कोई इस ताले को खोलेगा आपकी किस्मत और धन का द्वार भी खुल जाएगा।
  • यदि किसा ग्रह के बुरे प्रभाव के कारण आप कर्ज के बोझ से दबे हैं तो आपको इन ग्रहों से शुभ फल प्राप्त करने के लिए उपाय करने होंगे।
  • यदि सूर्य कुंडली में बुरे प्रभाव दे रहा तो किसी भी रविवार के दिन बहते जल में तांबे का सिक्का या गुड़ प्रवाहित कर दें। साथ सूर्य को जल देना प्रारंभ करें।
  • यदि चन्द्र नीच का है तो दूध को सिरहाने रख कर सोएं और अगले दिन कीकर की जड़ में इसे डाल दें।
  • मंगल के प्रकोप से बचने के लिए सफ़ेद सुरमा आंखों में लगा कर बहते पानी में बताशे, शहद व सिंदूर प्रवाहित कर दें।
  • बुध से शुभ फल पाने के लिए कन्याओं को हरे वस्त्र और हरी चुड़िया दान करें।
  • गुरु कृपा के लिए माथे पर चंदन या केसर का तिलक लगाएं और केले के पेड़ की जड़ में जल, दाल और गुड़ चढ़ाएं।
  • शुक्र को उच्च करने के लिए सफेद चीजों का दान करें।
  • शनि के कष्ट से मुक्ति के लिए शमी के पेड़ की पूजा करें और पीपल के पेड़ में जल दे कर दीपदान करें।
  • राहु को शांत करने के लिए जौ को दूध से धोकर बहते पानी में बहाएं।
  • केतु को शांत करने के लिए काले और सफेद तिल बहते पानी में बहाएं।
  • घर में धन संकट हो या कर्ज बढ़ता जा रहा हो तो रात में अपने सिरहाने एक बर्तन में जौ रख दें। अगली सुबह वही जौ गरीबों मे बांट दें। साथ ही घर में जब भी भोजन बने उसे तीन हिस्से कर दें। पहला कौवे को खिलाएं। दूसरा कुत्ते को और तीसरा गाय को खिलाने के बाद खुद खाएं।
  • शनिवार के दिन काले कुत्ते को सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।
  • सवा 5 किलो आटा एवं सवा किलो गुड़ मिला कर रोटियां बना लें और गुरुवार के दिन शाम के समय इसे गाय को खिलाएं। 3 गुरुवार तक यह कार्य करने से दरिद्रता समाप्त होती है।

Subscribe to our Newsletter

To Recieve More Such Information Add The Email Address ( We Will Not Spam You)

Share this post with your friends

Leave a Reply

Related Posts

shani jayanti 2024

शनि जयंती 2024 कब है? क्या होती है शनि जयंती, कैसे करें पूजन-अनुष्ठान और क्या है पूजा के नियम?

Shani Jayanti 2024 : शनि जयंती 2024 कब है? क्या होती है शनि जयंती,कैसे करें पूजा? Shani Jayanti 2024: जयंती क्या है? हिंदू संस्कृति में,