Yearly Horoscope 2023: वार्षिक राशिफल कैसा रहेगा नया साल, जानें अपना भविष्यफल !!

Yearly Horoscope 2023

मेष राशि वार्षिक राशिफल 2023 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

साल 2023 आने के कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल होता है कि आने वाला साल कैसा बीतेगा। 12 राशियों में से एक मेष राशि के जातकों कैसा बीतेगा नया साल।

वर्ष 2023 आपका पिछले वर्ष की तुलना में अच्छा रहेगा, लेकिन शुरुआती महीनों में मानसिक क्लेश किसी न किसी कारण से लगा ही रहेगा। कोई भी काम बिना झंझट में पड़े सफल नही हो सकेगा। व्यवसायी वर्ग को भी जोखिम लेने के बाद ही सफलता मिल सकेगी। पुराने कार्य पूर्ण होने अथवा उधारी की वापसी पर भी धन की आमद होगी। उधार किसी को ना दे अन्यथा वापसी में परेशानी आएगी। घर का वातावरण एवं सेहत दोनों बदलते रहेंगे।

वर्ष के प्रथम माह में शनि ग्रह ग्यारहवें घर में गोचर करेंगे जिससे जातक को वाहन सुख, खुद का घर बनाने का सपना पूरा हो सकता है, मेष राशि वालों का व्यक्तित्व ऊपर से कठोर पर सरल हृदय के होते हैं। नौकरीपेशा और विद्यार्थियों के लिए कैसा रहेगा साल 2023 वर्ष के मध्य में गुरु ग्रह लग्न में होने के कारण विद्यार्थियों को अपार सफलता मिलेगी और अध्ययन के लिए यह बहुत अच्छा समय साबित होगा। वर्ष के मध्य में नौकरीपेशा लोगों की तरक्की होने के पूर्ण योग हैं। जो विद्यार्थी कई वर्षो से सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, वह अप्रैल से नवंबर माह के मध्य नौकरी हासिल कर सकते हैं।

महिलाओं को इस वर्ष मिलाजुला परिणाम मिलेगा, पर शादी के मामले में यह वर्ष सुखद अनुभूति देगा जिन जातकों की शादी होने में दिक्कत आ रही है उन्हे इस वर्ष अपने पसंद का पार्टनर मिल सकता है। वर्ष के अंत में मेष राशि के जातकों को वाहन चलाने में सावधानी बरतनी चाहिए। जातक को सेहत से अनदेखी करना महंगा पड़ सकता है इसलिए डॉक्टर का उचित परामर्श अवश्य लेना चाहिए, बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी, वर्ष के अंत में परिवार में वातावरण तनावग्रस्त रहेगा मतभेद के चलते बोल चाल भी प्रभावित होगा। व्यसन से दूर रहे अन्यथा धन एवं शरीर हानि होगी। मेष राशि के जातकों को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए और हर मंगलवार हनुमान मंगल कवच का पाठ करना चाहिए और मूंगा रत्न धारण करना चाहिए।

 

वृषभ वार्षिक राशिफल (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

नए साल की शुरुआत होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में सभी लोग यही कामना कर रहे हैं कि उनका आने वाला साल 2023 मंगलमय और आनन्द से भरा रहे। साथ ही उनके कुछ सवाल भी हैं, जैसे आने वाले साल में उन्हें किन चीजों पर अधिक ध्यान केन्द्रित करना चाहिए और किन कार्यों से बचना चाहिए। बता दें कि इन सवालों के सभी जवाब में वार्षिक राशिफल में विस्तार से बताए गए हैं। साथ ही जानिए कुछ सुझाव और उपाय। 12 राशियों में से एक वृषभ राशि के जातकों कैसा बीतेगा नया साल।

यह वर्ष वृषभ राशि के जातकों को व्यापारिक दृष्टि से लाभ पहुंचाने वाला रहेगा, जातक अपनी सूझबूझ से अपने व्यापार को बड़ा लेंगे और विदेश जाने के भी योग बनेंगे। यदि आप नोकरी पेशा में है तो पदोन्नति के योग बनेंगे किंतु सहकर्मियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। पुश्तैनी संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। वर्ष के मध्य में कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। शनि के वक्री होने के कारण मध्य माह जुलाई से मध्य अक्टूबर के बीच परिवार में कलह का वातावरण रह सकता है, जिसके कारण मानसिक तनाव में रह सकता है। कोई पुराना कानूनी विवाद वर्ष के अंत तक समाप्त हो सकता है। जो जातक राजनीति में हैं, उन्हे कोई पद मिलने की पूर्ण संभावना है।

सलाह दी जाती है कि शेयर बाजार में जोखिम ना लें, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता है। वृषभ राशि के जातकों को शुक्रवार के दिन लक्ष्मी माता के मंदिर जाना चाहिए और कमल का फूल अर्पण करना चाहिए या छोटी कन्याओं में सफेद मिठाई का दान करना चाहिए। ओपल रत्न धारण करना चाहिए। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है की आलस से बचे और सुबह जल्दी उठें और नियमित व्यायाम करें। देवगुरु बृहस्पति और राहु की युति के कारण विद्यार्थियों का पढ़ाई से मन भटकेगा और विद्यार्थीयो को कड़े परिश्रम से ही सफलता प्राप्त होगी, माता पिता और शुभचिंतकों से सलाह लेकर ही कोई बड़ा कदम उठाए और विद्यार्थियों को मन एकाग्र करने के लिए सरस्वती माता की पूजा करनी चाहिए।

मिथुन वार्षिक राशिफल (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

हिन्दू धर्म में राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यही वजह है कि कई लोग राशिफल से ही अपने दिन की शुरुआत करते हैं। कुछ ही दिनों में नया साल आने वाला है। ऐसे में लोग अपने वार्षिक राशिफल के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक होंगे। 12 राशियों में से एक मिथुन राशि के जातकों कैसा बीतेगा नया साल।

इस वर्ष मिथुन राशि के जातकों का पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा किसी भी काम में जल्दी हार नही मानेंगे। लेकिन कार्य-व्यवसाय में अन्य के ऊपर निर्भर रहने के कारण, चाहते हुए भी कुछ नही कर पाएंगे। वर्ष के शुरुआती माह जनवरी में भाग दौड़ करने पर भी काम चलाऊ धन की प्राप्ति ही हो सकेगी। भाई बंधुओ से संबंध असामान्य रहने पर भी किसी ना किसी रूप में लाभ होने की संभावना है। बीच मे थोड़ा बहुत क्रोध आएगा लेकिन वाणी एवं व्यवहार के बल पर ही सफलता पाई जा सकती है। इसलिए छोटी बातों पर व्यवहार खराब करने से बचें। फरवरी मध्य माह से मार्च मध्य तक शुक्र गृह अपनी उच्च की स्थिति में रहने के कारण जातक को पारिवारिक सुख प्रदान करने के साथ ही रहन-सहन में वृद्धि करवा सकता है। फरवरी माह से अप्रैल माह के बीच शनि ग्रह नवम भाव में रहने से जातक को अपार सफलता मिलेगी और नौकरी पाने के लिए यह समय वरदान साबित होगा।

वर्ष के शुरुआत में शनि के दशम घर में होने के कारण जातक पिता के स्वास्थ को लेकर चिंतित रह सकते है। सलाह दी जाती है की पिता की सेवा करे और पिता के स्वास्थ को लेकर लापरवाही ना बरते। जो विद्यार्थी अध्यन के लिए विदेश गए हुए हैं, इस वर्ष उनके वापस लौटने के योग बन रहे हैं । इस वर्ष सेहत सामान्य रहेगी। कानूनी विवादो में सफलता प्राप्ति के योग हैं। वर्ष के अंत में धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है और धार्मिक यात्राओं के भी योग बनेंगे। जातकों को सलाह दी जाती है की गणेश जी की पूजा करे और प्रत्येक बुधवार गणेश जी पर दुर्वा अर्पण करे, गणेश अथर्वशीष का पाठ लाभदायक रहेगा और पन्ना रत्न फायदेमंद रहेगा।

कर्क वार्षिक राशिफल (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

नव वर्ष 2023 शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हुए हैं। नए साल के स्वागत की तैयारियां तेज हो गई हैं। साथ ही सभी के मन में कुछ प्रश्न भी उठ रहे हैं कि उनका आने वाला साल कैसा रहने वाला है। उन्हें धन, स्वास्थ्य, व्यापार, मान-सम्मान में वृद्धि मिलेगी या नहीं। जिसमें उन्होंने सभी विषयों को बताया है। कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आने वाला नया साल वार्षिक राशिफल से पढ़िए।

वर्ष 2023 के आरंभ में आप परिश्रम करने से बचेंगे, किंतु जितना आप आलस करेंगे उतने ही काम को बढ़ा लेंगे। सलाह दी जाती है कि वर्ष के आरंभ को लाभदायक बनाने के लिए मेहनत करके ही काम आसान होगा। कर्क राशि के जातक कुशाग्र बुद्धि के धनी होते है, यह जो ठान लेते है उसे कर के ही दम लेते हैं। मार्च माह से जुलाई माह के मध्य आपके कार्यस्थल के सहयोगी आपसे प्रभावित रहेंगे और जातक सहकर्मियों के सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। यह वर्ष जातक के लिए मान-सम्मान और प्रसंशा में वृद्धि करने वाला सिद्ध होगा। जनवरी माह में शनि गृह अष्टम घर में गोचर करेंगे, जिस कारण दुर्घटना होने के योग बन सकते हैं। इसलिए गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें और कोर्ट कहचरी के लिए भी यह समय उपयुक्त नहीं है। जनवरी माह से अप्रैल माह तक धन संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, सलाह दी जाती है की अनावश्यक व्यय करने से बचना चाहिए।

मई माह में मंगल गृह का कर्क राशी में प्रवेश होगा। जिस कारण से कोई भी निर्णय लेने में परेशानी का सामना कर सकते हैं। विद्यार्थीयों का माह जुलाई से नवंबर के बीच अध्यन में मन नहीं लगेगा। किंतु आध्यात्म क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा। 22 नवंबर से चंद्रमा गृह लाभ भाव में होने के कारण जातक को मनोवांछित फल की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। यात्राओं का भी सुखद अनुभव होगा। कर्क राशि के जातकों को पूर्णिमा का व्रत करना चाहिए और सोमवार के दिन चांदी के पात्र में पानी में शक्कर मिला कर पीपल के पेड़ पर अर्पित करना चाहिए, रत्न सलाह – मून स्टोन रत्न चांदी में कनिष्ठा उंगली में सोमवार के दिन ‘ॐ सो सोमाय नमः’ मंत्र का उच्चारण करते हुए धारण करना चाहिए।

सिंह वार्षिक राशिफल (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

ज्योतिष विज्ञान में ग्रह-नक्षत्रों के चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। यह न केवल आने वाले कल के विषय में बताता है, बल्कि सभी राशियों के लिए आने वाला वर्ष कैसा होगा इसके विषय में भी ज्ञान देता है। अब जब नववर्ष 2023 शुरू होने वाला तो लोगों के मन में नए साल के सन्दर्भ में कई प्रश्न उठ रहे हैं। जैसे आने वाले साल में आर्थिक स्थिति कैसी होगी, शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा या नहीं; इत्यादि। वार्षिक राशिफल से जानिए कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए नववर्ष 2023।

वर्ष के शुरुआत में आपका व्यक्तित्व निखरा हुआ रहेगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर आज आप जैसी छवि बनाएंगे उसका उसी अनुसार फल आने वाले समय में किसी न किसी रूप में मिलेगा। माह फरवरी से अप्रैल के बीच काम-काज सामान्य रहेगा, इसी समय आत्मविश्वास भी बहुत बड़ा चढ़ा रहेगा। सलाह दी जाती है की बोलते वक्त संयम रखे। धर्म-कर्म में व्यवहारिकता मात्र रहेगी। सेहत में कुछ कमी अनुभव करेंगे। मई और जून माह के दौरान जातक के व्यवसाय में वृद्धि होने के योग हैं और कोई साइड बिजनेस के लिए भी समय अनुकूल है। नया वर्ष नौकरी पेशा लोगों के लिए बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है। इस वर्ष पदोन्नती मिलने के भी योग हैं। माह अगस्त से नवम्बर के मध्य संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। जो जातक सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हे कड़ी मेहनत से ही सफलता प्राप्त होगी।

राशिफल के अनुसार इस वर्ष जो जातक राजनीति से संबंध रखते हैं, उन्हें उच्च पद प्राप्त होने के योग हैं और महत्वपूर्ण कार्य किए जा सकते हैं। साथ ही मान सम्मान, प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। पारिवारिक वातावरण शांतिमय रहेगा किंतु वर्ष के अंत में जातक अपने अहम की वजह से मुसीबत में पड़ सकता है। सिंह राशि के जातक को बिना टांके लगी तांबे की चम्मच से या आचमणि से गाय के शुद्ध घी को रविवार की सुबह सूर्य देव पर अर्पित करना चाहिए। रत्न सुझाव जातक को माणिक रत्न या लाल सितारा रत्न धारण करना चाहिए।

कन्या वार्षिक राशिफल (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

जैसे-जैसे नववर्ष 2023 निकट आ रहा है, वैसे ही लोगों में नए साल के सन्दर्भ में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। इसके साथ उनके मन में यह प्रश्न भी उठ रहे हैं कि उनके लिए नए साल में लाभ के कितने अवसर हैं और उन्नति के कितने योग बन रहे हैं। राशिफल 2023 से जानिए, कैसा रहेगा कन्या राशि के जातकों के लिए नया साल?

इस वर्ष आपको आर्थिक, व्यावसायिक एवं घरेलू संबंधित विविध समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। मध्य जनवरी से मार्च माह तक संतान के स्वास्थ को लेकर परेशान रह सकते हैं। इस वर्ष कोई नए कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए, अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। जिस कार्य को करने का मन बनाएंगे, वही पहले आलस और बाद में किसी कमी के चलते विलम्ब से शुरू होगा। साथ ही आधा होने के बाद मानसिक स्थिति बदलने से छोड़ने का मन करेगा। आपकी यही मानसिकता सभी कार्यो के प्रति रहेगी। जिसके कारण खर्च निकालना भी भारी पड़ेगा। धन संबंधित कोई भी जोखिम बहुत आवश्यक होने पर ही लें। घर का वातावरण उथ-पुथल भरा रहेगा। सेहत भी नरम-गरम बनी रहेगी। अप्रैल माह के अंत में बृहस्पति देवता राहु के साथ गुरु चांडाल योग निर्मित कर रहे हैं। जिसके कारण जातक को मानसिक तनाव और सिर में दर्द की शिकायत रह सकती हैं।

वर्ष के अंत में धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी, कोई धार्मिक अनुष्ठान भी जातक के द्वारा आयोजित करवाया जाएगा। यात्राएं सुखद रहेंगी। जो जातक कई समय से विदेश जाने की सोच रहे हैं, उनका सपना इस वर्ष पूरा होगा। बुद्ध गृह के शिक्षा भाव में बैठने की वजह से विधार्थियो का पढ़ने में मन लगेगा, बुद्धि कुशाग्र होगी। कन्या राशी के जातकों को यह सलाह दी जाती है की बुधवार के दिन सफेद नमक से परहेज करें, गणेश जी पर साबुत मूंग अर्पण करें। रत्न सुझाव – ग्रीन फ्लोराइड रत्न धारण कर सकते हैं।

तुला वार्षिक राशिफल (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

नववर्ष 2023 शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में यदि जातक इस चिंता में हैं कि उनका आने वाला साल कैसा होने वाला है। वार्षिक राशिफल 2023 जानें , तुला राशि के लिए आने वाला नया साल कैसा रहेगा?

तुला राशि वालों के लिए यह वर्ष लाभदायक रहेगा। नया व्यापार शुरू करने के लिए यह वर्ष उत्तम है। इस वर्ष जातक की योजनाएं क्रियान्वित होंगी। वर्ष के शुरुआत में जातक को आकस्मिक धन लाभ होने के योग हैं। लेकिन दिखावे के कारण खर्च अधिक बढ़ने से तंगी का सामना कर सकते हैं, इसलिए धन सोच समझ कर खर्च करें। मार्च से अप्रैल माह के दौरान कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा घर के लोगो से अहम को लेकर ठनेगी। इस वर्ष नौकरी पेशा वर्ग में रुकी हुई पदोन्नति होने के योग है। जातक को भूमि-भवन का सुख कम मिलेगा उल्टे इनपर खर्च ही करना पड़ेगा। जुलाई माह से अक्टूबर माह के बीच सेहत को लेकर सचेत रहने की सलाह दी जाती है, इस दौरान माता पिता के स्वास्थ को लेकर चिंतित रह सकते है। प्रेम प्रसंगों में रुचि बढ़ेगी, जातक को अपनी ऊर्जा व्यर्थ के कामों में जाया नहीं करनी चाहिए। व्यापार की दृष्टि से जातक टेक्नोलॉजी की सहायता से लाभ अर्जित करेंगे।

यह वर्ष मान सम्मान और प्रतिष्ठा देने वाला रहेगा। अगस्त माह में कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार से धोखा मिल सकता है, सचेत रहने की आवश्यकता है। नवंबर माह के आखिरी सप्ताह से दिसंबर माह तक पारिवारिक कार्यक्रम में धन अधिक व्यय होने के कारण, आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। तुला राशि वालों को शुक्रवार के दिन दूध का दान या दूध से बनी चीजों का दान जरूरतमंद को करना चाहिए। रत्न सुझाव- हीरा या फिरोजा रत्न अनामिका उंगली में शुक्रवार के दिन धारण करना चाहिए।

 

वृश्चिक वार्षिक राशिफल (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों के चाल से किया जाता है। अब जब नववर्ष 2023 नजदीक आ रहा है तब लोगों के मन में नए साल के संदर्भ में कई प्रश्न उठ रहें है कि उनके लिए आने वाला साल कैसा रहने वाला है। नए साल में धन लाभ होगा या नहीं, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा या नहीं, इत्यादि। वार्षिक राशिफल 2023 से जानिए कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए आने वाला साल।

वृश्चिक राशि वालों का यह वर्ष शुभ फलदायी रहेगा। वर्ष के शुरुआत में सप्तम भाव में मंगल गृह के बैठने के कारण दाम्पत्य जीवन तनावमय रह सकता है। क्रोध आने पर वाणी पर संयम रखे अन्यथा सार्वजनिक क्षेत्र पर सम्मान में कमी आ सकती है। मार्च माह में जातक कार्य व्यवसाय में जोखिम वाले कार्यों को करने से डरेंगे। धन संबंधित कार्यो में भी निर्णय लेने में दुविधा होगी किसी वरिष्ठ या अनुभवी व्यक्ति के सहयोग लेकर ही निर्णय ले। जून माह में आकस्मिक धन वृद्धि के योग बन रहे है। इस वर्ष तृतीय भाव के प्रबल होने के कारण पराक्रम में वृद्धि होगी, किंतु ध्यान रखे की इसका प्रयोग गलत जगह ना हो। वर्ष के मध्य में स्वभाव में रूखापन स्नेहीजन से बैर करा सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष लाभदायक रहने वाला है, पढ़ाई में मन लगेगा। संतान पक्ष की ओर से माता पिता में हर्ष व्याप्त रहेगा। शुक्र गृह की कृपा से अगस्त से सितंबर माह के बीच रहन सहन में सुधार आएगा जिससे समाज में प्रतिष्ठा बड़ेगी।

वर्ष के अंत में लग्न में सूर्य और मंगल की युति होने के कारण जातक के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, किंतु शनि की दृष्टि के कारण अहंकार में भी वृद्धि होगी सलाह दी जाती है कि अहंकार से बचने का प्रयास करे। दिसम्बर माह स्त्रियों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है, जो नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है, उनको मन अनुसार नौकरी मिलने के योग हैं और जीवनसाथी के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय व्यतीत होगा। वृश्चिक राशि वालों को मंगलवार के दिन बंदरों को गुड़ और चना खिलाना चाहिए। अपने भाई और पिता पर क्रोध नहीं करना चाहिए। शनिवार के दिन हनुमान जी पर चोला चढ़ाएं। रत्न सुझाव मूंगा या लाल हकीक रत्न धारण कर सकते हैं।

धनु वार्षिक राशिफल (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

नववर्ष 2023 प्रारम्भ होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। कई लोगों के मन में नए साल के सन्दर्भ में कुछ सवाल उठ रहे हैं कि उनके लिए आने वाला साल कैसा रहने वाला है। वार्षिक राशिफल 2023 के इस भाग में जानिए कैसा रहेगा धनु राशि के लिए नया साल।

धनु राशि वालों का यह वर्ष आनंदमय रहने वाला है, धर्म कर्म आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। इस वर्ष आप परोपकार के लिये भी तैयार रहेंगे लेकिन परिस्थिति इन सबको करने में बाधक बनेगी। जातक जोभी कार्य करे उसके प्रति दृढ़ रहने पर ही पूरा कर सकेंगे अन्यथा अधूरा ही रह जायेगा। माह फरवरी में सूर्य और शनि गृह के साथ में बैठने के कारण नौकरीपेशा लोगों के पदोन्नति के योग बन रहे हैं। साथ ही जो जातक सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। मार्च माह में शनि देव के तृतीय भाव में विराजमान होने से जातक में बुद्धि और पराक्रम का सकारात्मक संगम रहेगा। अप्रैल माह में कार्य क्षेत्र से लाभ की संभावना बनेगी धन की आमद होगी। मई माह में दाम्पत्य जीवन सुखद रहने वाला है। शुक्र देवता के सप्तम भाव में बैठने के कारण पति-पत्नी में आदर, प्यार, रोमांस का वातावरण निर्मित होगा।

जून माह में जातक बाहरी संबंध बनाने में रुझान ले सकता है, अष्टम भाव में बैठे मंगल और शुक्र गृह की युति के कारण बाहरी आकर्षण होगा। जिसके कारण जातक परेशानी में फस सकता है, जेल और कोर्ट का सामना करना पड़ सकता है, सावधानी बरतें। इस वर्ष माता से लाभ की संभावना है। माह सितंबर से नवम्बर के मध्य सेहत की अनदेखी भारी पड़ सकती है। धनु राशि वालों को खाना खाने के पूर्व, भोजन अपने इष्ट देवता, पूर्वजों को अर्पण करना चाहिए और भोजन में से पहली रोटी गाय के लिए निकालनी चाहिए। गुरुवार के दिन छोटे बच्चों में शिक्षा सामग्री दान करनी चाहिए। रत्न सुझाव धनु राशि वालों को सुनहला रत्न या टाइगर आई रत्न धारण करना चाहिए।

मकर वार्षिक राशिफल (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

नववर्ष 2023 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं। ऐसे में अब यह प्रश्न उठता है कि सभी राशियों के लिए आने वाला साल कैसा रहने वाला है। यह प्रश्न अगर आपके मन में भी उत्पन्न हो रहा है, तो चिंता न करें। वार्षिक राशिफल के इस भाग में पढ़िए मकर राशि का वार्षिक राशिफल और जानिए कुछ सुझाव।

मकर राशि वालों के लिए यह वर्ष मिला जुला फल देने वाला है। मार्च माह के अंत से अप्रैल माह तक बृहस्पति ग्रह चतुर्थ भाव में गोचर करने के कारण जातक माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। सलाह दी जाती है की माता के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। वर्ष के शुरुआत में जातक शारीरिक कारणों से परेशान रहेंगे। शरीर में कोई ना कोई व्याधि लगी रहेगी, एक को ठीक करेंगे तो दूसरी समस्या उभर आएगी। सेहत ठीक भी रहे तो मानसिक तनाव निर्णय लेने में व्यवधान डालेगा। काम-धंधा सामान्य रहेगा, लाभ -हानि बराबर रहने से तालमेल बना रहेगा। वर्ष के मध्य में अकस्मात खर्च परेशान करेंगे, इसलिए सोच समझ कर ही कहीं धन फसाएं। अगस्त माह में मंगल ग्रह के शुभ स्थान पर होने के कारण पिता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। घर में सजावट की नई वस्तुओं के आने से वातावरण अच्छा रहेगा। अक्टूबर माह में राहु ग्रह के तृतीय भाव में गोचर करने के कारण जातक के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं, जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते है उन्हे सफलता प्राप्त हो सकती है।

मकर राशि के जातक इस वर्ष उधारी का व्यवहार गलती से भी ना करें, अन्यथा वापसी की आशा न रखें। शत्रु पक्ष निर्बल रहेगा। दिसम्बर माह में शुक्र ग्रह के शुभ स्थान पर होने के कारण दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा और घर में पारिवारिक कार्यक्रम होने के योग है। जो जातक कई वर्षों से जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं, इस वर्ष उनके अनुकूल जीवनसाथी मिलने के योग हैं। मकर राशि वालों को बुधवार के दिन पक्षियों को बाजरा खिलाना चाहिए। शनिवार के दिन चमेली के तेल का दीपक पीपल के वृक्ष के पास जलाना चाहिए। रत्न सुझाव मकर राशि वालों को जामुनिया रत्न या लाजवार्त रत्न शनिवार के दिन धारण करना चाहिए।

कुंभ वार्षिक राशिफल (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

नववर्ष 2023 के प्रारंभ में अब कुछ ही दिन बचे हुए हैं, जिस कारण से लोगों के मन में नए साल के संदर्भ में कई प्रश्न उठ रहे हैं। जिनका समाधान वार्षिक राशिफल में विस्तार से बताया गया है। वर्षफल में धन, स्वास्थ्य और विद्या इत्यादि सभी क्षेत्रों के विषय में बताया गया है। 12 राशियों में से एक कुंभ राशि के जातकों कैसा बीतेगा नया साल।

वर्ष के शुरुआत के साथ ही दिनचर्या में सुधार आएगा। जनवरी माह के आरंभ में किसी कारण से व्यर्थ की उलझन रहेगी, परंतु धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी। फरवरी से अप्रैल माह के बीच जातक को मनचाहा परिणाम प्राप्त ना होने के कारण मन उदास रहेगा। व्यवसाय में हानि के भी योग है। इस वर्ष नया वाहन लेने का योग है। व्यापारिक दृष्टि से यह वर्ष मिला जुला परिणाम देने वाला रहेगा।जो जातक सरकारी नौकरी में है और लंबे समय से स्थानांतरण पाना चाहते है उनके लिए यह वर्ष मनचाहा परिणाम देने वाला रहेगा साथ ही पदोन्नति के योग भी है। जो जातक नौकरी के लिए कई वर्षो से प्रयासरत है, उन्हें सफलता मिलने के योग है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह से अगस्त माह के मध्य करीबी रिश्तेदारों से सुखद समाचार प्राप्त होने के योग हैं।

वर्ष के मध्य में संतान पक्ष की प्रसिद्धि के कारण मन प्रसन्न रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए मनचाहा जीवनसाथी मिलने के योग है। राजनीतिज्ञों के लिए यह वर्ष विशेष फलदाई रहेगा, मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और साथ ही नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं। जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने के योग है। परिवार में नए सदस्य के आगमन से घर में आनंदमय और सकारात्मक वातावरण रहेगा। व्यसन से दूर रहें अन्यथा धन एवं शरीर हानि होगी। कुंभ राशि वालों को माता मंदिर की साफ सफाई का कार्य करना चाहिए। शनिवार के दिन श्याम के समय शनि मंदिर में शनि कवच पाठ करना चाहिए। रत्न सुझाव नीलम रत्न या नीलम रत्न शनिवार के दिन धारण करना चाहिए।

 

मीन वार्षिक राशिफल (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का विशेष महत्व है। इनका आकलन ग्रह नक्षत्रों के चाल से किया जाता है। अब जब नववर्ष 2023 शुरू होने वाला है, लोगों के मन में नए साल को लेकर कई प्रश्न उत्पन्न हो रहे हैं। जिसमें धन, स्वास्थ्य और विद्या इत्यादि सभी क्षेत्रों के विषय में बताया गया है। 12 राशियों में से एक मीन राशि के जातकों कैसा बीतेगा नया साल।

मीन राशि वालों के लिए यह वर्ष ज्ञान अर्जित करने वाला रहेगा। वर्ष के शुरुआत में बृहस्पति ग्रह लग्न में गोचर करने के कारण जातक को पद प्रतिष्ठा, मान-सम्मान, आध्यात्मिक सुख प्रदान करेंगे। जनवरी माह से अप्रैल माह तक विद्यार्थियों के लिए विशेष फलदायी रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ने में मन लगेगा और सर्वोत्तम प्रदर्शन के योग हैं। फरवरी माह में मंगल ग्रह के तृतीय भाव में गोचर करने के कारण जातक अपने क्षेत्र में सर्वोत्तम प्रदर्शन करेंगे। साथ ही पराक्रम में भी वृद्धि होगी। अप्रैल से जून माह के दौरान माता से धन लाभ होने के योग हैं। जातक माता के साथ धार्मिक स्थलों पर घूमने जा सकते हैं। जो जातक प्राइवेट सेक्टर में नौकरी कर रहे हैं, वर्ष के मध्य में उन्हें पदोन्नति और अच्छी नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें सफलता मिलने के योग है। अगस्त से सितंबर माह में सूर्य और मंगल गृह की युति के कारण जातक के मान सम्मान में वृद्धि होगी साथ ही सेहत को लेकर जागरूक रहेंगे।

वर्ष के अंत में मंगल ग्रह के भाग्य स्थान में आने के कारण जो जातक खुद का व्यापार करना चाहते हैं, उन्हे सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से भावनात्मक संबंध रहेंगे छोटी-मोटी कहासुनी के बाद संबंध और प्रगाढ़ होंगे। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। मीन राशि वालों को मंगलवार के दिन लाल मसूर की दाल का दान करना चाहिए। गुरुवार के दिन शिक्षा का दान करना चाहिए। रत्न सुझाव पीला पुखराज रत्न गुरुवार के दिन सीधे हाथ की तर्जनी उंगली में धारण करना चाहिए।

Subscribe to our Newsletter

To Recieve More Such Information Add The Email Address ( We Will Not Spam You)

Share this post with your friends

Leave a Reply

Related Posts

Saraswati avahan 2023

सरस्वती आवाहन 2023:-नवरात्रि में इस विशेष दिन पर किया जाता है सरस्वती माता का पूजन, मिलता है ज्ञान और बुद्धि का आशीर्वाद !!

Saraswati Avahan 2023:- देशभर में शारदीय नवरात्रि बड़े ही धूमधाम के साथ मनाये जाते हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में देश के

Tula Sankranti 2023

Tula Sankranti 2023: सूर्य इस दिन करेंगे तुला में प्रवेश,  4 राशि वालों को लाभ, सचेत रहें ये 8 राशियां

Tula Sankranti 2023:- सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में जाना या एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करना संक्रांति (Tula Sankranti 2023)

https://apnepanditji.com/parama-ekadashi-2023/

Parama Ekadashi 2023

About Parama Ekadashi Auspicious time of Parma Ekadashi Importance of Parama Ekadashi Significance of Parma Ekadashi Parma Ekadashi Puja Method Common Acts of Devotion on