Tula Sankranti 2023: सूर्य इस दिन करेंगे तुला में प्रवेश,  4 राशि वालों को लाभ, सचेत रहें ये 8 राशियां

Tula Sankranti 2023

Tula Sankranti 2023:- सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में जाना या एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करना संक्रांति (Tula Sankranti 2023) कहलाता है। एक संक्रांति से दूसरे संक्रांति के बीच का समय सौर मास कहते हैं। प्रत्येक वर्ष 12 संक्रांति होती हैं परन्तु मेष,तुला,कर्क और मकर संक्रांति को अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। आज हम आपको बताएँगे तुला संक्रांति के बारे में।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्यदेव का तुला राशि में गोचर तुला संक्रांति कहलाता है। तुला संक्रांति पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। परन्तु मुख्य रूप से इस पर्व का आयोजन ओडिशा और कर्नाटक में होता है। इस दिन मुख्य रूप से माता कावेरी और सूर्य देव का पूजन किया जाता है। कर्नाटक में तुला संक्रांति को ‘तुला संक्रमण’ के नाम से भी जानते हैं।

तुला संक्रांति 2023 की तिथि–                                 

हिंदी कैलेंडर के अनुसार तुला संक्रांति कार्तिक मास में मनाई जाती है। वर्ष 2023 में तुला संक्रांति 18 अक्टूबर, 2023 बुधवार के दिन होगी |

Tula Sankranti 2023: तुला संक्रांति का समय

पुण्य काल मुहूर्त : 18 अक्टूबर, सुबह 6:28 बजे – 18 अक्टूबर, दोपहर 12:12 बजे

महा पुण्य काल मुहूर्त : 18 अक्टूबर, सुबह 6:28 बजे – 18 अक्टूबर, सुबह 8:22 बजे

संक्रांति क्षण : 18 अक्टूबर, दोपहर 1:33 बजे

तुला संक्रांति 2023 की परंपरा

ओडिशा में तुला संक्रांति का वक्त जो होता है उस दौरान धान के पौधों में दाने आना शुरू हो जाते हैं। इसी खुशी में मां लक्ष्मी का आभार जताने के लिये एक दम ताजे धान चढ़ाए जाते हैं। कई इलाकों में गेहूं और कारा पौधे की टहनियां भी चढ़ाई जाती हैं।  मां लक्ष्मी से प्रार्थना की जाती है कि वो उनकी फसल को सूखा, बाढ़, कीट और बीमारियों से बचाके रखें और हर साल उन्हें लहलहाती हुई ज्यादा फसल दें।

Tula Sankranti 2023: कैसे मनाया जाता है

इस दिन लोग नए कपड़े डालते हैं और कई तरह के पकवान बनाते हैं। सारे परिवार के लोग एक साथ बैठ कर दोपहर का भोजन करते हैं। यही दुआ की जाती है कि आने वाले पूरे साल में उनको भरपूर अनाज मिलता रहे।

कुछ के बनेंगे काम तो कुछ होंगे परेशान

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि सूर्य ग्रह को कुंडली का प्रधान ग्रह माना जाता है| सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है, जिसकी कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत स्थिति में होते हैं, उसे मान-सम्मान, उच्च पद की प्राप्ति होती है| 18 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जो उनकी नीच राशि है| ऐसे में 12 राशियों के जातकों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा| कुछ राशि के जातक मालामाल हो सकते हैं तो कुछ राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है|

 

Tula Sankarnti 2023: भूमि वाहन के योग

  • तुला राशि वालों के लिए सूर्य का परिवर्तन इस समय चतुर्थ भाव में होने जा रहा है| आर्थिक रूप से सूर्य का यह राशि परिवर्तन हर क्षेत्र में आपको लाभ दिलाने वाला साबित होगा| इस दौरान मानसिक रूप से आपको शांति की अनुभूति होगी| जो भी प्लान आप भविष्य के लिए करेंगे, उनके फलित होने का और उनके शुभ होने का पूर्ण संभावना दिख रही है| आपके द्वारा किए गए निर्णय आपको लाभ देने वाले होंगे| भाग्य सा पूर्ण साथ आपको मिलेगा| जिससे सकारात्मक सोच में वृद्धि होगी|
  • व्यापार और नौकरी से जुड़े लोगों के लिए यह बहुत ही लाभ देने वाला रहेगा और विद्यार्थियों को भी इस समय किसी भी कंपटीशन में सफलता मिलेगी| इस दौरान जॉब और करियर में परिवर्तन होना तय है| अहंकार के कारण संबंधों में गिरावट आएगी| अतः ईगो को खुद से दूर रखते हुए आगे बढ़ते रहने की सलाह है| सरकारी नौकरी, ठेकेदार, आयात-निर्यात, पॉवर एनर्जी, सोलर पैनल और फूड ग्रेन्स का काम करने वालों के लिए यह समय खुशी को खबर देने वाला है| ऑफिस में आई समस्या को खत्म करने में आप आगे बढ़ेंगे| ऑफिस में आपके कॉन्फिडेंस को बढ़ाने वाली कोई घटना हो सकती है| ऑफिस में आपकी छवि अच्छी होती चली आएगी| विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए समय बहुत अनुकूल है| अच्छा सीखिए और अपने स्किल में और निखार लाएं|
  • स्वास्थ्य की दृष्टि शराब पीने और धूम्रपान करने वालों को सतर्क रहने की आवश्यकता है, अन्यथा घातक रोग और दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं| हड्डियों में तकलीफ और रिश्तों में खराबी की वजह सूर्यदेव की नाराजगी हो सकती है इसलिए उन्हें प्रसन्न करने में कोई भी कसर न छोड़ने में ही भलाई है| प्रातः काल सूर्यदेव को प्रणाम करें, उन्हें जल का अर्घ्य दें|
  • पार्टनर के साथ विवाद अलगाव करा सकता है| अतः रिश्तों में मिठास को कम न होने दें| माता के स्वास्थ्य में थोड़ी नर्मी हो सकती है, अतः उन पर ध्यान देने की आवश्यकता है| यद्यपि आप भूमि या वाहन खरीद सकते हैं| बड़े भाई से सहयोग प्राप्त हो सकता है| आपकी संतान की उन्नति के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है| जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध स्थापित करें| यदि किसी बात में नाराजगी चल रही है तो पहल आप कर लें| ज्यादा अहंकार रिश्तों की मधुरता को कम करेगा|

तुला संक्रांति की कथा

प्राचीन भारतीय साहित्य स्कंद पुराण में कावेरी नदी की उत्पत्ति से संबंधित कई कहानियां हैं।  कहानियों में से एक विष्णु माया नाम की एक लड़की के बारे में है।  भगवान ब्रह्मा की पुत्री कौन थी जो बाद में कावेरा मुनि की पुत्री बनी।  कावेरा मुनि ने विष्णु माया को कावेरी नाम दिया।  अगस्त्य मुनि को कावेरी से प्यार हो गया और उन्होंने उससे शादी कर ली।  एक दिन अगस्त्य मुनि अपने काम में इतने व्यस्त थे कि वे अपनी पत्नी कावेरी से मिलना भूल गए।  उनकी लापरवाही के कारण, कावेरी अगस्त्य मुनि के स्नान क्षेत्र में पड़ता है और भूमि को कावेरी नदी के रूप में जाना जाता है।  तभी से इस दिन को कावेरी संक्रांति या तुला संक्रांति के नाम से जाना जाता है।

तुला संक्रांति 2023 के दिन जरूर करें ये कार्य

सूर्य का तुला राशि में गोचर से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। किसी राशि पर सकारात्मक और किसी राशि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। तुला संक्रांति का प्रभाव राशियों की किस्मत पर भी पड़ेगा। आइये जानते हैं तुला संक्रांति के दिन कौन से कार्य जरूर करने चाहिए।

  • तुला राशि के दिन नदी में स्नान और दान को अत्यधिक महत्व दिया जाता है।
  • इस दिन प्रातः काल उठकर किसी नदी में स्नान करें और किसी गरीब को दान करें।
  • अगर आप किसी नदी में स्नान करने नहीं जा पा रहे हैं तो पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए।
  • इसके पश्चात सूर्य देव को जल अर्पित करें परन्तु जल में कुछ मीठा जरूर डाल लें।
  • तुला संक्रांति के दिन उगते हुए सूर्य की पूजा करना लाभ प्रदान करता है।
  • आप इस दिन किसी गरीब को भोजन और गाय को रोटी जरूर खिलाएं।
  • ऐसा करने से राशियों पर पड़ने वाला नकरात्मक प्रभाव कम होता है और सूर्य भगवान की कृपा बनी रहती है।
  • अगर आप इस गोचर से पड़ने वाले प्रभाव को कम करने के लिए उपाय जानना चाहते हैं।

 

तुला संक्रांति 2023 की पूजा विधि

  • तुला संक्रांति के दिन देवी लक्ष्मी और देवी पार्वती का पूजन करें।
  • इस दिन देवी लक्ष्मी को ताजे चावल अनाज, गेहूं के अनाजों और कराई पौधों की शाखाओं के साथ भोग लगायें।
  • देवी पार्वती को सुपारी के पत्ते, चंदन के लेप के साथ भोग लगायें।

तुला संक्रांति का पर्व अकाल तथा सूखे को कम करने के लिए मनाया जाता है, ताकि फसल अच्छी हो और किसानों को अधिक से अधिक कमाई करने का लाभ प्राप्त हो। कर्नाटक में नारियल को एक रेशम के कपड़े से ढका जाता है और देवी पार्वती का प्रतिनिधित्व मालाओं से सजाया जाता है। उड़ीसा में एक और अनुष्ठान चावल, गेहूं और दालों  की उपज को मापना है ताकि कोई कमी ना हो।

 

जानें सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव

मेष राशि: इस राशि के जातक के लिए सूर्य के तुला राशि में प्रवेश करने से कई तरह की परेशानियां सामने खड़ी होंगी| परिवार में लोग अस्वस्थ रहेंगे| खर्चों में बढ़ोतरी होगी| बने कम बिगड़ेंगे| दापंत्य जीवन में प्रतिकूलता रहेगी| व्यापार में दिक्कत हो सकती है|

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी यह गोचर ठीक नहीं है| हालांकि, शत्रुओं से सूर्य रक्षा करेंगे| लेकिन कर्ज में वृद्धि हो सकती है| घर में कलह का माहौल हो सकता है| दांपत्य जीवन में खटास पैदा हो सकती है|

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह राशि परिवर्तन लाभप्रद नहीं होगा| धन को लेकर चिंता रहेगी| संतान से कष्ट हो सकता है| बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा| मन अशांत रहेगा| लाभ में भी कमी आ सकती है|

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का यह गोचर खास नहीं है| घर में कलह का माहौल बन सकता है| माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें| दांपत्य जीवन में खटास के संकेत हैं| धन की फिजूलखर्ची बढ़ सकती है|

कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए यह समय प्रतिकूल रहेगा| दांपत्य जीवन में विवाद हो सकता है| वाणी पर नियंत्रण रखें| इस माह में कोई बड़ी मीटिंग प्लान न करें| अगर करें तो दूसरों की सलाह के बाद ही निर्णय लें| यात्रा संभल कर करें|

तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का गोचर ठीक नहीं है| तुला राशि में ही सूर्य के नीच होने से जातकों के व्यक्तित्व पर इसका प्रभाव पड़ेगा| आत्मसम्मान को ठेस पहुंच सकती है| दांपत्य जीवन में प्रतिकूलता आ सकती है| मन अशांत रहेगा|

मकर राशि: इस राशि के जातक भी कोई नया काम शुरू न करें, यदि करें तो पहले सोच विचार लें| व्यापार के क्षेत्र में घाटा हो सकता है| नौकरी-पेशे में दिक्कत आ सकती है| व्यापार में घाटा हो सकता है| कहीं दूर यात्रा करने की सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं|

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों को कई तरह की परेशानियां सताएंगी| भाग्य का साथ कम मिलेगा| दोस्तों से विवाद हो सकता है| नौकरी-पेशा करने वाले जातक को संभाल कर रहना होगा| धार्मिक कार्यों में मन कम लगेगा| यात्रा विचार कर करें|

 

इन राशियों को होगा लाभ

सिंह राशि: इस राशि के जातकों को सूर्य देव के तुला राशि में प्रवेश का लाभ मिलेगा| सिंह राशि के जातकों की किस्मत खुल सकती है| कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे| आय के साथ व्यापार में वृद्धि होगी| धन लाभ के योग हैं|

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को नौकरी-पेशा में सीनियर का साथ मिलेगा| रुका हुआ कार्य जल्द पूरा होगा| दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी| आय के नए स्रोत बनेंगे| विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं| कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी|

धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का तुला राशि में परिवर्तन शुभ रहेगा| मान सम्मान में वृद्धि होगी| विदेश यात्रा पर जा सकते हैं| लाभ के रास्ते खुलेंगे| धन लाभ के भी योग हैं| रुका हुआ धन मिल सकता है| संतान पक्ष को लेकर सचेत रहें|

मीन राशि: इस राशि के जातक के लिए यह समय अनुकूल रहेगा| सूर्य देव की कृपा से रुका हुआ कार्य जल्द पूरा होगा| धन आगमन के योग बन रहे हैं| हालांकि, वाणी पर नियंत्रण रखें, किसी का अपमान न करें तो यह गोचर लाभप्रद रहेगा|

Subscribe to our Newsletter

To Recieve More Such Information Add The Email Address ( We Will Not Spam You)

Share this post with your friends

Leave a Reply

Related Posts

Moonga Ratan

मूंगा किस दिन पहने ? मूंगा कैसे धारण करें ? मूंगा डालते वक़्त क्या सावधानी बरतें ? पूरी जानकारी !

मूंगा किस दिन पहने ? कैसे पहचना करें ? क्या सावधानी बरतें ? जाने पूरी जानकारी !!
When Should You Wear Coral Gemstone? Correct Way Of Wearing Coral Gemstone