Diwali 2023: दिवाली पर करें ये छोटे से उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा; दूर हो जाएगी पैसों की किल्लत !!

Diwali(12 November 2023)

Diwali 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, दिवाली का पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। दीपों (Diwali 2023) का ये त्योहार अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में मनाया जाता है। इस बार दिवाली की तिथि को लेकर थोड़ा सा असमंजस है। क्योंकि इस साल अमावस्या तिथि पर सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के मांगलिक और शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। जानिए इस साल किस दिन मनाया जाएगा दिवाली का पर्व।

 

दिवाली 2023 तिथि और शुभ मुहूर्त

पिछले साल की तुलना में इस साल दिवाली का त्योहार लगभग 15 दिन देर से आ रहा है| साल 2023 में दिवाली 12 नवंबर को मनायी जाएगी| 12 नवंबर 2023 की दोपहर 2:44 बजे से अगले दिन 13 नवंबर की दोपहर 2:56 बजे तक दिवाली की तिथि है|

हालांकि उदयातिथि के अनुसार 13 नवंबर को दिवाली मनायी जानी चाहिए लेकिन दीपावली की पूजा रात के समय की जाती है इसलिए आप 12 नवंबर की रात को ही मां लक्ष्मी की पूरे विधि विधान के साथ पूजा करें|

 

दिवाली की पूजा के शुभ मुहूर्त

शाम को 05:40 बजे से 07:36 बजे तक आप दिवाली की पूजा करें|

प्रदोष काल – शाम 5 बजकर 29 मिनट से 8 बजे 7 मिनट तक

वृषभ काल – शाम 5 बजकर 40 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 36 मिनट तक

महानिशीथ काल – देर रात 11 बजकर 39 मिनट से शुरू होकर देर रात 12 बजकर 31 मिनट तक

सिंह काल – देर रात 12:12 बजे से शुरू होकर मध्‍यरात्रि 02:30 बजे तक है

तो आप अभी से तैयारियां शुरू कर दीजिए इस बार आपको दीपावली की तैयारी के लिए ज्यादा समय मिल रहा है| अगर आप कुछ खास करना चाहते हैं तो आपके पास समय है| हर साल की तरह इस साल भी आप धूमधाम से पूरे विधि विधान के साथ दिवाली का त्योहार मनाएं और खुशियां बांटे|

 

Diwali 2023:- दिवाली पर करें ये छोटे से उपाय

Diwali 2023: 1. लाल वस्त्र करें भेंट

दीपावली के दिन किसी युवा सुहागन स्त्री को घर पर आमंत्रित करें और भोजन व मिठाई खिलाएं| इसके बाद लाल वस्त्र भेंट करें| ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं| दिवाली के दिन लक्षमी जी को चने की कच्ची दाल चढ़ाएं और इसे बाद में पीपल के पेड़ के नीचे चढ़ा दें|

 

Diwali 2023: 2. ईशान कोण में भरे पानी का बर्तन

दिवाली के दिन चांदी, तांबा या स्टील के बर्तन में पानी भरकर घर के ईशान कोण में रख दें| हालांकि, पानी का बर्तन रखते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि घर की तिजोरी का मुंह उत्तर दिशा में हो और तिजोरी में रखें पैसे, गहनें लाल या पीले कपड़े में बांध के रखें| इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है|

 

Diwali 2023: 3. रोटी के करें चार भाग

दिवाली के दिन एक उपाय और कर सकते हैं| इस दिन घर में रोटी बनाकर उसके चार भाग कर लें| पहला भाग गाय, दूसरा भाग काले कुत्ते, तीसरा भाग कौए और चौथा भाग घर के पास किसी चौराहे पर रख दें| वहीं, दिवाली की रात को लक्ष्मी पूजन के साथ काली हल्दी की भी पूजा करें और फिर से घर-ऑफिस की तिजोरी में रख दें| ऐसा करने से धन लाभ होने की संभावना बढ़ जाती है|

 

दिवाली 2023 का महत्त्व

दीपावली बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्री राम ने लंकापति रावण पर विजय प्राप्त की थी और इसी दिन वे 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे। दीपावली, प्रकाश का त्योहार, भगवान राम की वापसी का जश्न मनाने के लिए मनाया गया। कहा जाता है कि जब भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता अयोध्या आए तो लोगों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया। दीपावली मिलन का पर्व है इस दिन सभी लोग एक दूसरे के घर जाकर मिठाइयां बांटते हैं।

 

Diwali 2023:- एक काम करते ही बरसने लगेगा पैसा

Diwali 2023: 1. दिवाली पर घर का मुख्य द्वार को किस तरह तैयार करें

दिवाली की सफाई करने के दौरान घर के मुख्य द्वार को अच्छी तरह से साफ करें| ध्यान रखें कि दरवाजे को खोलने या बंद करने के दौरान कर्कश आवाज न आए| घर से किसी भी बीमारी को दूर रखने के लिए प्रवेश द्वार पर चांदी का स्वस्तिक रखें| इसके साथ ही प्रवेश द्वार पर मां लक्ष्मी के चरण चिन्ह बनाएं| दरवाजे की सजावट के लिए आम के पत्ते, कनेर, पीपल और अशोक के पेड़ बंदरवाल बनाकर उसे सजाएं| ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का आगमन होगा|

 

Diwali 2023: 2. घर के अंदर करें ये बदलाव

दिवाली की सजावट के दौरान घर के अंदर किसी बर्तन में पानी डालें| इसके बाद उसे घर के उत्तर/पूर्व कोने में रखें| घर के उत्तर/पूर्व कोने में रखें| घर के उत्तर/पूर्व कोने में स्वास्तिक के साथ रंगोली, ओम चिन्ह बनाएं| दिवाली पर्व के दिन घर के दक्षिण-पूर्व कोने में मिट्टी के दीये जलाएं|

 

Diwali 2023: 3. दिपावली के दिन करें ये वास्तु टिप्स

दीपावली पर्व के दिन मुख्य द्वार पर मिट्टी के दो बड़े दीये जलाए| इसके साथ ही देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश, भगवान कुबेर और भगवान इंद्र का प्रतिनिधित्व करते हुए, चार के सेट में दीया रखें| घर के केंद्र में गुलाब की पंखुड़ियों और पानी के साथ तैरती मोमबत्तियां रखें| ऐसा करने से घर में पॉजिटिव वाइब्स आती है|

 

Diwali 2023: 4. वास्तु के अनुसार दें ये गिफ्ट

वास्तु शास्त्र के अनुसार दिपावली के पर्व पर क्रिस्टल उपहार के रूप में दें| वहीं प्राचीन वस्तुओं को उपहार के रूप में नहीं देना चाहिए| इसके साथ ही दीपावली पर चमड़े से बनी किसी भी वस्तु को उपहार के रूप में नहीं देना चाहिए| इस पर्व पर पेंटिंग के रूप में उपहार देना शुभ होता है|

 

Diwali 2023: दिवाली पूजन की विधि

दिवाली (Diwali 2023) के दिन पूरे मनोयोग से माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करेंगे तो सुख-समृद्धि मिलेगी| दिवाली के दिन घर साफ होना चाहिए| पूजा घर में लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति लाकर विराजमान करें| इसके लिए रंगोली बनाएं और पूजा स्थल पर एक चौकी रखें| फिर उसपे लाल कपड़ा बिछा दें| अब इसपर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति विराजमान करें| चौकी के पास जल का एक कलश भी रखें| इसके बाद माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति को तिलक लगाएं| फिर दीपक जलाएं| इसके बाद जल, अक्षत, मौली, गुड़, फल और हल्दी अर्पित करें| अब माता लक्ष्मी की प्रार्थना करें| ध्यान रहे कि दिवाली पर पूजा परिवार के सभी सदस्यों को मिलकर करनी चाहिए|

Subscribe to our Newsletter

To Recieve More Such Information Add The Email Address ( We Will Not Spam You)

Share this post with your friends

Leave a Reply

Related Posts

chintapurni maa

कौन है माँ चिंतपूर्णी? जाने पल में भक्तों की इच्छा पूरी करने वाली माँ चिंतपूर्णी के बारे में!!

चिन्तपूर्णी देवी मंदिर चिन्तपूर्णी देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश राज्य के छोटे से शहर उना में स्थित हिंदुओं का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। चिन्तपूर्णी देवी

Daily horoscope (1)

आज का राशिफल-06-09-24 (शुक्रवार)

aries daily horoscope मेष राशि: आज का राशिफल आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। व्यापार कर रहे लोग किसी के साथ

Ganga Saptmi 2024

गंगा सप्तमी कब है? क्या है गंगा सप्तमी का अर्थ और सनातन धर्म में महत्व, कैसे करें पूजा-अनुष्ठान?

Ganga Saptmi 2024:- गंगा सप्तमी कब है? क्या है गंगा सप्तमी का अर्थ और सनातन धर्म में महत्व, कैसे करें पूजा-अनुष्ठान? Ganga Saptmi 2024:- गंगा

weekly horoscope 2024

Weekly Horoscope 2024:-साप्ताहिक राशिफल (02 से 08 सितंबर 2024), जानिए कैसा रहेगा आपका ये सप्ताह!!

मेष मेष राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने लक्ष्य की ओर पूरे मनोयोग से प्रयास करते हैं तो निश्चित तौर पर उन्हें वो हासिल

monthly horoscope 2024

Monthly Horoscope 2024:- मासिक राशिफल सितम्बर महीने का मेष राशि से लेकर मीन राशि तक!!

Monthly Horoscope 2024:- मेष राशि माह के आरंभ से ही बना हुआ ग्रह-गोचर कार्यक्षेत्र में सफलता तो दिलाएगा किंतु संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती