बुद्ध पूर्णिमा 2025:- बुद्ध पूर्णिमा 2025 कब हैं? बुद्ध पूर्णिमा पर करें चन्द्रमा मजबूत

Buddha Purnima 2025

बुद्ध पूर्णिमा 2025 :-

संसार में महात्मा बुद्ध को सत्य की खोज के लिए जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा को वेसक के नाम से भी जाना जाता है जो बौद्ध धर्म को मानने वाले व्यक्तियों के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है। इस पूर्णिमा को सत्य विनायक पूर्णिमा भी कहते है। बुद्ध पूर्णिमा एक बौद्ध त्योहार है जो गौतम बुद्ध के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत सहित श्रीलंका, नेपाल आदि देशों में बड़े स्तर पर समारोह आयोजित किये जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख महीने की पूर्णिमा के दिन बुद्ध पूर्णिमा को मनाया जाता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर 2025 के अनुसार, वेसक का पर्व सामान्यरूप मई या अप्रैल के महीने में आता है। गौतम बुद्ध के बचपन का नाम सिद्धार्थ गौतम था जो एक आध्यात्मिक गुरु थे।

बुद्ध पूर्णिमा 2025 कब है ? :-

वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा की शुरुआत 11 मई को शाम 08 बजकर 01 मिनट पर होगी। वहीं, 12 मई को रात 10 बजकर 25 मिनट पर वैशाख पूर्णिमा तिथि का समापन होगा। सनातन धर्म में सूर्योदय से तिथि की गणना की जाती है। इसके लिए 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। बुद्ध पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय का समय शाम 06 बजकर 57 मिनट पर होगा।

बुद्ध पूर्णिमा 2025 शुभ योग :-

बुद्ध पूर्णिमा पर वरीयान और रवि योग का संयोग बन रहा है। वरीयान योग पूर्ण रात्रि तक है। वहीं, रवि योग सुबह 05 बजकर 32 मिनट से लेकर 06 बजकर 17 मिनट तक है। इसके साथ ही भद्रावास का भी संयोग है। भद्रावास का संयोग सुबह 09 बजकर 14 मिनट तक है। इन योग में गंगा स्नान कर भगवान विष्णु और भगवान बुद्ध की पूजा करने से अमोघ फल की प्राप्ति होती है।

बुद्ध पूर्णिमा 2025 का ज्योतिषीय महत्व :-

ज्योतिष में बुद्ध पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है कहते हैं कि इस दिन चंद्रमा से जुड़ी बड़ी से बड़ी समस्याएं दूर की जा सकती हैं। भारतीय पंचांग में वैशाख साल का दूसरा महीना होता है। बुद्ध पूर्णिमा की तिथि पूजा पाठ के लिए विशेष कल्याणकारी मानी गई है।

बुद्ध पूर्णिमा 2025 के दिन पूजा कैसे करें ?

सर्वप्रथम सूर्य उदय से पूर्व उठकर घर की साफ-सफाई करें। अब स्नान करने के बाद स्वयं पर गंगाजल का छिड़काव करें। घर के मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा के समक्ष दीपक प्रज्वलित करें और उनका पूजन करें। घर के प्रवेश द्वार पर हल्दी, रोली या कुमकुम से स्वस्तिक का निर्माण करके वहां गंगाजल छिड़कें। पूजा उपरांत गरीबों को भोजन कराएं और उन्हें कपड़े दान करें। यदि आपके घर में कोई पक्षी है तो उसे बुद्ध पूर्णिमा के दिन आज़ाद कर दें। इसके बाद संध्या को उगते चंद्रमा को जल अर्पित करें।

बुद्ध पूर्णिमा 2025 पर करें उपाय:-

बुद्ध पूर्णिमा पर सुबह विष्णु पूजन के बाद पानी से भरा घड़ा और पकवान आदि का दान करें। कहते हैं कि इस दिन मिट्टी के घड़े का दान गौदान के समान होता है। इस दिन पीले वस्त्र, पंखा, चप्पल, छतरी, अनाज या फल का दान करने से पितृगण प्रसन्न होते हैं।

बुद्ध पूर्णिमा 2025 पर करें उपाय:-

अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति अशुभ या कमजोर है तो बुद्ध पूर्णिमा पर इसे एक सरल उपाय से दूर किया जा सकता है। चन्द्रमा को मजबूत बनाने के लिए भगवान शिव की उपासना सबसे ज्यादा फलदायी होती है। इसलिए बुद्ध पूर्णिमा पर शिव मंत्र का अधिक से अधिक जाप करें, चाहें तो पूर्णिमा का उपवास भी रख सकते हैं।

बुद्ध पूर्णिमा 2025 पर करें उपाय:-

कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए बुद्ध पूर्णिमा पर अंगुली में मोती धारण करें. इसे पहनने के बाद गरीब या जरूरतमंदों को दान जरूर करें. अंगुली में मोती धारण करने के लिए ज्योतिषविदों की सलाह जरूर लें।

बुद्ध पूर्णिमा 2025 पर करें उपाय:-

 बुद्ध पूर्णिमा पर सुबह स्नानादि के बाद सफेद वस्तुओं का दान जरूर करें. विशेषकर खीर का दान करना बहुत ही उत्तम माना जाता है. शिव मंदिर में भी दान करने से लाभ मिलेगा। इससे घर में सुख-संपन्नता बढ़ेगी।

बुद्ध पूर्णिमा 2025 पर करें उपाय:-

संध्याकाल में जल में सुगंध डालकर स्नान करें। भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करें। उन्हें सफेद वस्तुओं का भोग लगाएं. पहले शिवजी और फिर फिर चन्द्रमा के मंत्रों का जाप करें।पूजा के बाद जल में सफेद फूल डालकर चन्द्रमा को अर्घ्य दें।

बुद्ध पूर्णिमा 2025 पर करें उपाय:-

बुद्ध पूर्णिमा पर सुबह विष्णु पूजन के बाद पानी से भरा घड़ा और पकवान आदि का दान करें. कहते हैं कि इस दिन मिट्टी के घड़े का दान गौदान के समान होता है।इस दिन पीले वस्त्र, पंखा, चप्पल, छतरी, अनाज या फल का दान करने से पितृगण प्रसन्न होते हैं।

बुद्ध पूर्णिमा पर चमत्कारी मंत्रों का जाप

ॐ श्रीं श्रीं श्रीं सः चन्द्रमसे नमः

ॐ सोम सोमाय नमः

ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीवासुदेवाय नमः

ॐ चन्द्रशेखराय नमः

#buddism, #buddhapunima2025, #buddhapurnima, #purnima, #meditarion, #yog, #bodhisattva, #budda, #buddhadharma, #buddhateachings, #buddhatemple, #budhism,

Subscribe to our Newsletter

To Recieve More Such Information Add The Email Address ( We Will Not Spam You)

Share this post with your friends

Leave a Reply

Related Posts